पत्रकारिता में बनाना चाहती हैं करियर, तो जान लें अप्लाई करने का तरीका

मास कम्युनिकेशन करके पत्रकारिता क्षेत्र में आना काफी आसान लगता है लेकिन पत्रकारिता क्षेत्र में अपना करियर बनाना इतना आसान नहीं होता है। बता दे कि पत्रकारिता करने से पहले कुछ चीजों के बारे में जानना काफी जरुरी होता है। ऐसा करने से पत्रकारिता क्षेत्र में आपको जॉब करने के मौका आसानी से मिल जाएंगा।
पत्रकारिता क्षेत्र में आने से पहले कुछ चीजें सीख लें
आप पत्रकारिता क्षेत्र में जाना चाहते है तो सबसे पहले आप अपनी रुचि को देख ले। अपनी रुचि के हिसाब से ही काम करना चाहिए। जैसे कि- अगर आपकी रुचि एंटरटेनमेंट बीट पर है तो आपको एंटरटेनमेंट बीट पर ही काम करना चाहिए। ऐसे ही कई सारी चीजें होती है जैसे कि- पॉलिटिक्स, बिजनेस, क्रिकेट आदि कई सारी चीजे हैं। इनमें से किसी भी बीट पर आपको अपनी अच्छी पकड़ बनानी है। इसके बाद आप चाहे तो आप पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर सकते हैं।
मास कम्युनिकेशन करने के बाद इंटर्नशिप करें

मास कम्युनिकेशन करने के बाद आपको किसी भी चैनल में आसानी से इंटर्नशिप मिल जाएंगी। इंटर्नशिप अप्लाई करने के लिए आपको लिंक्डइन अकाउंट पर अपना प्रोफाइल बनाना होगा। इसके बाद आपको सभी चैनल के अकाउंट को फॉलो करना होगा। वहीं आपको लगातार स्टॉक करते रहना होगा। जिसके बाद जैसे ही वैकेंसी निकलती हैं आपको अप्लाई कर देना चाहिए। आपको एक जगह नहीं बल्कि कई जगह अप्लाई करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें: कुछ इस तरह बनाएं पत्रकारिता में अपना करियर
इंटर्नशिप के लिए देने होते हैं इंटरव्यू
बता दे कि इंटर्नशिप करना इतना आसान नहीं होता है। ऐसे में आपको कई बार इंटरव्यू भी देना होता है। आप जिस भी स्टेट से है वहां के बारे में आपसे पूछा जाता है। साथ ही मीडिया से जुड़े कुछ सवाल आपसे पूछते हैं। अगर आप हिंदी मीडिया जगत में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप हिंदी टाइपिंग की प्रैक्टिस अभी से कर लें। इंटर्नशिप फ्री में भी होता है कई चैनल आपको कुछ पैसे भी देते हैं। इंटर्नशिप के जरिए आप मीडिया में होने वाले काम को आसानी से सिख सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड की वो फिल्में जो भारतीय मीडिया और पत्रकारिता के ऊपर बनाई गईं
इंटर्नशिप के बाद लगती है जॉब
आपको बता दे कि मीडिया में जॉब प्राप्त करना इतना आसान नहीं होता। कोशिश करे की जहां से आपने इंटर्नशिप कंप्लीट की है वहीं आप जॉब भी करने लगे। वरना कई बार इंटर्नशिप करने के बाद भी जॉब नहीं मिलती है। आपको कई जगह जॉब के लिए इंटरव्यू देना होगा। इसलिए इंटर्नशिप के दौरान काफी अच्छे से काम करना चाहिए। ताकि जॉब मिलने भी आपको दिक्कत ना हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।