Pink Saheli Card के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र? दिल्ली सरकार ने लागू किया नया नियम, जानें किसे मिलेगा फायदा
-1767941507911.webp)
Pink Saheli Card Latest Updates: भारत की राजधानी दिल्ली में सरकार कोई न कोई नई योजना लेकर आती ही रहती है। इससे आम लोगों को कई फायदे मिलते हैं। अगर आप दिल्ली में रहती हैं तो आपको मालूम होगा कि यहां महिलाओं को फ्री में पिंक बस से ट्रैवल करने का मौका मिलता है। साल 2019 में शुरू हुई गुलाबी टिकट योजना से महिलाओं का सफर करना आसान हो गया था। हालांकि, इसमें भी लोगों ने घपला करना शुरू कर दिया था।
अब दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की सुविधा को नए तरीके से लागू किया है। जनवरी 2026 से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू कर दिया गया है। इसका मतलब ये है कि बसों में गुलाबी पेपर टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि एक स्मार्ट कार्ड से फ्री यात्रा होगी। इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। आज हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं-

पिंक सहेली कार्ड के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए? (Age Limit For Pink Saheli Card)
दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए उम्र कम से कम 12 साल होना चाहिए। अगर किसी लड़की की उम्र इससे कम है, तो वो इस कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकती है।
किन लोगों को मिलेगा पिंक सहेली कार्ड? (Who is eligible for Pink Card)
पिंक सहेली कार्ड सिर्फ कुछ तय शर्तों को पूरा करने पर ही मिलेगा।
- आवेदक महिला या ट्रांसजेंडर हो
- उम्र कम से कम 12 साल हो
- दिल्ली की स्थायी निवासी हो
- आधार कार्ड में दिल्ली का पता दर्ज हो
अगर कोई महिला NCR जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम या फरीदाबाद में रहती है, तो उसे इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें- इस राज्य की महिलाएं डिजिटल पास से मुफ्त में करेंगी बस का सफर, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई?
किन्हें नहीं मिलेगा फ्री बस यात्रा का फायदा?
नई व्यवस्था के बाद हर महिला अपने आप फ्री बस में सफर नहीं कर पाएगी। जिन महिलाओं ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है, उन्हें बस में सफर करने के लिए तय किराया देना होगा। वहीं, दिल्ली के बाहर रहने वाली महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे काम करेगा? (Use Of Pink Saheli Card)
आपको बता दें कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड पूरी तरह से डिजिटल होगा। जब आप बस में चढेंगी तो कंडक्टर की मशीन पर कार्ड टैप करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे आप मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करती हैं। इसमें नाम, फोटो और QR कोड होगा, जिससे इसमें किसी भी तरह का घपला नहीं हो पाएगा।
-1767941626418.jpg)
कहां और कैसे बनवा सकती हैं कार्ड? (How to apply for Pink Card)
पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए सरकार ने कई जगहों पर सुविधा देने की बात कही है, जैसे-
- DM और SDM ऑफिस
- DTC बस डिपो
- जन सुविधा केंद्र (CSC)
- चुनी हुई बैंक ब्रांच
आने वाले समय में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- डीटीसी बसों में दिल्ली मेट्रो कार्ड का उपयोग कैसे कर सकते हैं, जानें यहां
तो अगर आप भी दिल्ली में रहती हैं और रोजाना आपको ट्रैवल करना पड़ता है, तो ये कार्ड आपके लिए लाभदायक होगा। बस ध्यान रखें कि उम्र 12 साल से कम न हो और आप दिल्ली की स्थाई निवासी हों। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Source- https://pinksahelicard.in/
Image Credit- Freepik/Ai generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।