घर में चूहों का फैला है आतंक तो इन घरेलू नुस्खों से छुटकारा पाएं

How To Get Rid Of Rat: घरों में चूहों का होना मतलब एक नहीं बल्कि कई परेशानियां। जब दो से तीन चूहे घर में हो तो घर में कई तरह के समान को नष्ट कर देते हैं। किचन में चूहों की गंदगी, बाथरूम में चूहों की गंदगी और इतना ही नहीं वो इलेक्ट्रिक वायर या फिर किताब को भी काटकर नष्ट कर देते हैं।
ऐसे में अगर आप भी चूहों के आतंक से कुछ अधिक ही परेशान हो गए तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बनाते जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप चूहे मारने वाली दवा बना सकते हैं जिसे खाने के बाद चूहे या तो मर जाएंगे या फिर कभी भी घर में नहीं आएंगे। आइए जानते हैं।
फिटकरी का करें इस्तेमाल

घर की सफाई या घर से कीड़ों को दूर भगाने के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार फिटकरी का इस्तेमाल किया होगा। आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से चूहे भगाने की दवा बना सकते हैं या फिर मारने की दवा भी बना सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले फिटकरी को मैश करके पाउडर बना लें।
- इधर एक कप आटे में पानी की कुछ बूंदों को डालकर अच्छे से गूंथ लें। (गार्डन से बदबूदार कीड़ों भगाने के उपाय)
- अब फिटकरी के पाउडर आटे में डालकर अच्छे से गूंथ लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- लोइयां बनाने के बाद उन स्थानों पर रख दें जहां सबसे अधिक चूहे लगते हैं।
- इसे खाने के बाद चूहे या तो मर जाएंगे या फिर कभी भी घर में नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें: घर में नहीं रहेगा 1 भी कॉकरोच, अपनाएं ये उपाय
नेप्थलीन बॉल्स का करें इस्तेमाल

नेप्थलीन बॉल्स को चूहे कभी भी पसंद नहीं करते हैं। इसकी तेज महक के चलते चूहे दूर से ही भाग जाते हैं। अगर किचन, बाथरूम, स्टोर रूम या फिर किसी अन्य स्थान पर लगने वाले चूहों से कुछ अधिक ही परेशान है तो नेप्थलीन बॉल्स का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले नेप्थलीन बॉल्स को फोड़कर पाउडर के रूप में बना लें।
- इधर एक कप मैदा या आटे में पानी की कुछ बूंदों को डालकर गूंथ लें।
- अब इस आटे में नेप्थलीन के पाउडर को डालकर आटे को गूंथ लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- इसके बाद इन लोइयों को उन जगहों पर रख दें जहां सबसे अधिक चूहे लगते हैं।
- आप चाहें तो नेप्थलीन के पाउडर को चावल में मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा या पेपरमिंट का करें उपयोग

बेकिंग सोडा या पेपरमिंट के इस्तेमाल से भी चूहों के आतंक को आप खत्म कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से घर में चूहे कभी भी नहीं आएंगे। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले एक कप आटे को अच्छे से गूंथ लें।
- अब आटे में बेकिंग सोडा या पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को डालकर अच्छे से गूंथ लें।
- अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर घर के उन स्थानों पर रख दें जहां चूहे सबसे अधिक लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन घरेलू उपायों को आजमाने से किचन में नहीं होंगे कॉकरोच
जिंक फास्फाइड का करें इस्तेमाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिंक फास्फाइड एक ऐसी चीज है जिसे खाते ही चूहे मर जाएंगे। एक तरह से यह एक हानिकारक पदार्थ है। इसलिए इसे घर में न ही रखें तो ठीक रहेगा, क्योंकि अगर कोई गलती से इसे खा लेता है तो जानलेवा साबित हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(smithspestmanagement,mynordicrecipes)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।