तौलिए से आ रही है सीलन की बदबू? धोते समय पानी में मिलाएं यह एक लिक्विड

बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले बाथ टॉवल हमारे डेली ग्रूमिंग और पर्सनल हाइजीन का हिस्सा हैं, लेकिन अक्सर गर्मियों के मौसम में उमस के कारण हवा में नमी होने से धुले हुए तौलियों से भी अजीब सी सीलन और फंगस की बदबू आने लगती है। कई बार महंगे से महंगा डिटर्जेंट पाउडर या खुशबूदार फैब्रिक कंडीशनर लगाने के बाद भी यह जिद्दी बदबू नहीं जाती और तौलिया खुरदरा और बेजान सा हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय अपनी रसोई का रुख करें। आपके घर में मौजूद सफेद सिरका तौलिए के धागों को बिना नुकसान पहुंचाए बैक्टीरिया और गंध को जड़ से खत्म कर सकता है। धोते समय पानी में सिर्फ एक कप यह लिक्विड मिलाने से आपका तौलिया नेचुरल रूप से पूरी तरह रीफ्रेश सॉफ्ट हो जाएगा। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तौलिये से क्यों आती है बदबू और कैसे दूर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

तौलिए से क्यों आती है बदबू और सिरका क्यों है बेस्ट?
बाथरूम का वातावरण हमेशा नमी से भरा होता है, जिसके कारण तौलिए पर मरे हुए स्किन सेल्स, साबुन के अवशेष और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। सफेद सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड एक बेहतरीन नेचुरल सैनिटाइजर और गंध नाशक है। यह डिटर्जेंट की तरह झाग तो नहीं बनाता, लेकिन कपड़ों के रेशों के अंदर तक जाकर बदबू पैदा करने वाले फंगस को पूरी तरह खत्म कर देता है।
इसे भी पढ़ें - Bathroom Towel हो गया है खुरदुरा और खराब, 2 रुपये वाला यह तरीका आएगा काम
बदबू हटाने का क्या है तरीका?
मशीन में तौलिये डालते समय सामान्य मात्रा में डिटर्जेंट पाउडर डालें। जब मशीन कपड़े खंगालने वाले मोड पर आए, तब वाशिंग टब के पानी में सीधे एक कप सफेद सिरका डाल दें।

यदि आप हाथों से कपड़े धोती हैं, तो डिटर्जेंट से साफ करने के बाद एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सिरका मिलाएं। तौलिए को इस पानी में 10 मिनट के लिए डुबोकर छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से निचोड़कर तेज धूप या खुली हवा में अच्छी तरह सुखा लें। इस आसान रूटीन से तौलिए की सारी सीलन तुरंत गायब हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें - तौलिया हो गया है सख्त और खुरदरा? मुलायम बनाने के लिए बस पानी में मिलाएं यह एक चीज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।