तौलिया हो गया है सख्त और खुरदरा? मुलायम बनाने के लिए बस पानी में मिलाएं यह एक चीज

नए तौलिए को जब घर लेकर आते हैं, तो वह बहुत ही मुलायम और आरामदायक हो जाता है, लेकिन कुछ ही महीनों के बाद और बार-बार की धुलाई के बाद वह तौलिया किसी पायदान जैसा सख्त और खुरदरा हो जाता है। ऐसे तौलिये से शरीर पोंछना न केवल असहज हो सकता है, बल्कि यह त्वचा पर रैशेज भी पैदा कर सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको नया तौलिया खरीदने की जरूरत नहीं है। आपके किचन में मौजूद एक मामूली सी चीज इसे फिर से होटल जैसा मखमली बना सकती है। जी हां, ऐसे में इस चीज के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तौलिया सख्त और खुरदरा क्यों हो जाता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
तौलिया सख्त और खुरदरा क्यों हो जाता है?
तौलिये के हार्ड होने के पीछे दो कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पहला है डिटर्जेंट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल। हम अक्सर सोचते हैं कि ज्यादा सर्फ डालने से तौलिया ज्यादा साफ होगा, लेकिन असल में डिटर्जेंट के बारीक कण तौलिये के रेशों में फंस जाते हैं और धुलाई के बाद भी पूरी तरह नहीं निकलते।

सूखने के बाद ये कण रेशों को आपस में चिपका देते हैं, जिससे तौलिया कड़ा हो जाता है। एक और कारण है हार्ड वॉटर यानी खारा पानी, जिसमें मौजूद मिनरल्स तौलिये की सोखने की क्षमता को खत्म कर देते हैं और उसे खुरदरा बना देते हैं।
पानी में क्या मिलाएं कि तौलिया फिर से मुलायम हो जाए?
तौलिये को रेशमी मुलायम बनाने का सबसे अचूक और सस्ता उपाय है सफेद सिरका। अगली बार जब आप तौलिया धोएं, तो वॉशिंग मशीन के रिंस साइकिल में आधा कप सफेद सिरका डाल दें।
इसे भी पढ़ें - कपड़े सुखाने में हो रही है दिक्कत, अपनाएं ये 5 जुगाड़; धूप की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
सिरका रेशों में जमा हुए डिटर्जेंट और पानी के मिनरल्स को काट देता है। यह किसी भी फैब्रिक सॉफ्टनर से बेहतर काम करता है क्योंकि यह केमिकल-फ्री होता है। अगर आपके पास सिरका नहीं है, तो आप पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं।

बेकिंग सोडा न केवल तौलिये को सॉफ्ट बनाता है, बल्कि उसमें जमी पुरानी गंध को भी पूरी तरह खत्म कर देता है।
इसे भी पढ़ें - Old Towel Hacks: बड़े काम के हैं पुराने तौलिए, बस फेंकने के बजाय इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।