गेंदे के पौधे पर आएंगे मोटे-मोटे फूल, आजमाएं ये आसान ट्रिक्स

How To Increase Flowering In Marigold Plant: सर्दियों का मौसम गार्डनर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। फूलों और पेड़-पौधों से प्यार करने वाले लोग इस मौसम को खूब एंजॉय करते हैं। सर्दियों में तरह-तरह के फूल खिलते हैं। ठंड के मौसम में गेंदे के फूल भी खूब खिलते हैं। जनवरी के महीने में पौधे में खूब सारे फूल आने लगते हैं। अक्सर बहुत ज्यादा देखभाल करने और खाद-पानी बराबर मात्रा में देने के बाद भी गेंदे के पौधे में अच्छी मात्रा में फूल नहीं खिलते। ऐसे में सारी मेहनत बेकार सी दिखने लगती है।
अगर पूरी देखभाल करने के बाद भी आपके गेंदे के पौधे में फूल नहीं खिल रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी ट्रिक्स के बारे में पता होना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे सीक्रेट ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आपके गेंदे के पौधे में ढेरों फूल खिल सकते हैं। आइए जानें...
यह भी देखें- गेंदे के पौधे के साथ ना करें ये गलतियां, वर्ना सारी मेहनत हो जाएगी बेकार
काट दें फूल और कलियां

अगर आपको सोचकर हैरानी हो रही है कि भला फूल और कलियां काटने से क्या होगा, तो बता दें कि इससे आपके पौधे में और भी ज्यादा हेल्दी और खूबसूरत फूल खिलेंगे। इसके लिए आपको पौधे से सूखी हुई पत्तियां और कलियां काट लेनी है। एक धारदार कैंची की मदद से इसके छोटे-छोटे फूलों को भी काट दें। इससे महीनेभर में पौधे में ढेरों फूल खिलने लगेंगे।
मिट्टी को ऐसे करें तैयार
पौधे की ग्रोथ में सबसे अहम रोल मिट्टी का होता है। ऐसे में पौधे की मिट्टी तैयार करने के लिए उसमें 50% गार्डन सॉइल लें, इसमें 20% रेत मिलाएं, 20% खाद मिलाएं और इसमें 10% कोकोपीट मिला लें। आपकी परफेक्ट मिट्टी तैयार हो जाएगी। इस मिट्टी को एक बड़े गमले में डालें। गमले में पहले 2 छोटे छेद करें और इसमें छेप पर दीए को उल्टा करके रखें। इसके बाद मिट्टी इसमें डालें।
नीम ऑयल स्प्रे करें

पौधे को लगाने के बाद हफ्ते में एक बार उस पर नीम ऑयल का स्प्रे जरूर करें। इससे पत्तों में कीड़े नहीं लगेंगे। नीम के तेल के इस्तेमाल से गेंदे के पत्ते सड़कर सूखेंगे भी नहीं।
पानी कैसे डालें
पौधे में कभी भी पानी ऊपर से नहीं डालना चाहिए। अगर आप पत्तों के ऊपर से पानी डालते हैं, तो यह गलत तरीका है। हमेशा पानी जड़ों में डालना चाहिए। इससे पौधा हेल्दी रहता है।
इन बातों का रखें ख्याल
-1735901848605.jpg)
- इसके अलावा पौधे में महीने में एक बार कोई भी देसी लिक्विड फर्टिलाइजर जरूर डालें।
- इन सभी ट्रिक्स को फॉलो करने से आपको 40 दिनों में ही रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
यह भी देखें- सर्दी में भी नहीं मुरझाएगा गेंदे का पौधा, बस गमले में डालें इस हरी सब्जी से बना घोल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।