Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

अगर आपके बच्चों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती? अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, भाई-बहन में बढ़ेगा प्यार और समझ

अगर आपके बच्चे भी झगड़ा करते हैं और इस बात से आप हमेशा परेशान रहती हैं, तो आज हम आपको ऐसे 4 टिप्स बताएंगे, जिससे आप रिश्ते को मजबूत कर सकती हैं।
Updated:- 2025-07-08, 17:49 IST
image

भाई-बहनों का रिश्ता बड़ा अनमोल रिस्ता होता है। इस रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा, नोक झोक होना एक आम बात है, लेकिन इससे पेरेंट्स भी परेशान होने लगते हैं। रोजाना भाई बहनों में लड़ाई झगडे होने से घर का माहौल भी खराब होने लगता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे भी झगड़ा करते हैं और इसे बात से आप हमेशा परेशान रहती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ऐसे 4 टिप्स बताएंगे, जिससे आप रिश्ते को मजबूत कर सकती हैं।

समस्या का हल निकालें

अगर आपके बच्चे भी आपस में बहुत लड़ते हैं, तो आप समस्या को हल कर उनके आपस के झगडे को सुलझा सकती हैं। इससे बात ज्यादा बड़ी नहीं होगी और दोनों भाई बहन के रिश्ते भी खराब नहीं होंगे। आप उन्हें बैठकर समझा सकती हैं साथ ही सही और गलत के बारे में भी बता सकती हैं। ऐसा करने से बच्चा सेम चीज रिपीट नहीं करेगा और लड़ाई भी लम्बे समय तक नहीं चलेगी।

1 - 2025-07-08T145241.434

मिलकर काम करने को कहें

आप अपने बच्चों को आपस में मिलकर काम करने को कहें और एक दूसरे की मदद करने को कहें। इससे दोनों के बीच के रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। ऐसे में अगर दोनों के बिच लड़ाई होती भी है, तो आप चिल्लाने के बजाय आराम से समझाकर वापस उन्हें एक्टिविटीज में व्यस्त कर दें। ऐसा करने से भी वे दोनों अपने काम में व्यस्त रहेंगे और मिलकर हसी मजाक के साथ अपना काम खत्म करेंगे।

यह भी पढ़ें: देर रात तक जागता है आपका बच्चा? इन 3 आसान तरीकों से सुधारें उसकी नींद की आदत, दिनभर रहेगा एक्टिव

उदाहरण देकर प्यार से समझाएं

आप अपने बच्चों को उदाहरण के साथ समझा सकती हैं। आप कोई खास उदाहरण दे सकती हैं, जिसमें बताया हो कि आपस में झगड़ा करना गलत हो सकता है और इसके कई नुक्सान भी हो सकते हैं, जिससे बाद में तकलीफ बढ़ सकती हैं। बच्चे हमेशा उदाहरण से जल्दी समझ जाते हैं, ऐसे में आप उन्हें उदाहरण देकर समझा सकती हैं। इससे आपके दोनों बच्चों के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चों के बीच के झगड़े को कम कर सकती हैं।

2 - 2025-07-08T145244.575

यह भी पढ़ें: आपका बच्चा भी खाता है जरूरत से ज्यादा मीठा? तो इन 3 असरदार ट्रिक्स से छुड़ाएं उसकी आदत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।