Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

देर रात तक जागता है आपका बच्चा? इन 3 आसान तरीकों से सुधारें उसकी नींद की आदत, दिनभर रहेगा एक्टिव

अगर आपका बच्चा भी रात तक जागता है और सुबह लेट उठता है, तो आज हम आपको ऐसी आसान ट्रिक बताएंगे, जिसकी मदद से आप बच्चों की नींद की आदत में सुधार ला सकती है।
Updated:- 2025-07-02, 00:02 IST
image

आजकल के बच्चे देर रात तक फोन चलाते हैं, जिसकी वजह से उनकी स्लीपिंग साइकिल डिस्टर्ब होने लगती है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी रात तक जागता है और सुबह लेट उठता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसी आसान ट्रिक बताएंगे, जिसकी मदद से आप बच्चों की नींद की आदत में सुधार ला सकती है।

टाइम टेबल सेट करें

अगर आपका बच्चा भी रोजाना रात में देर तक सोता है और उसका सोने और उठने का कोई समय तय नहीं है, तो अब आप उसका टाइम टेबल सेट करें। आप रोजाना रात में सोने का समय और सुबह उठने का समय तय कर दें। आप रोजाना अपने बच्चे के कमरे में जाकर उसे सुबह जल्दी उठा दें। क्योंकि अगर बच्चा सुबह जल्दी उठ जाएगा, तो वह रात में आसानी से जल्दी सो सकता है।

2 - 2025-07-01T234209.540

यह भी पढ़ें: सावन के महीने में हर आउटफिट के साथ शामिल करें ये 4 सोने की चेन, देखें खूबसूरत डिजाइन्स

सोने से पहले फोन को कर दें बंद

जब भी आपका बच्चा सोने जाए, तो आप उसका फोन बंद करवाकर फोन को उसके बेड से दूर रख सकती हैं साथ ही बच्चों के कमरे की सभी लाइट और खिड़की दरवाजे भी बंद कर दें। सोने से पहले जितना शांत माहौल रहेगा, उतना अच्छा रहेगा। क्योंकि शांत माहौल बच्चों के दिमाग को आराम देने में मदद करता है और इससे नींद भी जल्दी आती है।

दिन में बच्चों से करवाए काम

अगर आपका बच्चा रोजाना दिन में सोता है और अपने कीमती समय को बर्बाद करता है, तो आप ऐसा करने से उसे रोके और उसे दिन में सोने के बजे रात में सोने को कहें। अगर आपका बच्चा दिन में भरपूर नींद ले लेगा, तो ऐसे में वह रात में नहीं सो पाएगा और उसे डार्क सर्कल्स जैसी कई समस्याएं हो सकती है। दिन में आप अपने बच्चों से कुछ एक्टिविटीज करवा सकती हैं। इससे वह दिन भर एक्टिव भी रहेगा।

1 - 2025-07-01T234210.875

यह भी पढ़ें: सुप्रिया शुक्ला से लेकर श्वेता तिवारी तक इन टीवी एक्ट्रेस ने निभाया स्ट्रांग मां का किरदार, जीता लाखों लोगों का दिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।