लिविंग रूम को रखना है खुशबूदार तो यह पौधा जरूर लगाएं

गार्डनिंग करना आजकल कई पसंद करता है। जब भी किसी को कुछ समय मिलता है तो गार्डन में औषधीय पौधा या फिर सुगंधित पौधा ज़रूर लगाते हैं। सुगंधित पौधा लगाने से पॉजिटिव एनर्जी भी आती है।
कई लोग लिविंग रूम में छोटे-छोटे सुगंधित पौधे लगाते रहते हैं ताकि लिविंग रूम हर समय खुशबूदार बना रहे। ऐसे में अगर आप भी घर को सुगंधित रखना चाहते हैं और कोई नया पौधा लगाना चाहते हैं तो आप गमले में Impatiens plant लगा सकते हैं।
इस लेख में हम आपको Impatiens plant (इम्पेतिन्स फ्लावर) लगाने के लिए आसान गार्डनिंग टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
इम्पेतिन्स फ्लावर लगाने के लिए सामग्री
- बीज
- खाद
- मिट्टी
- गमला (मिट्टी का)
- पानी
सही बीज का करें चुनाव

यह हम सभी जानते हैं कि किसी भी पौधे को लगाने के लिए सही बीज का होना बहुत ज़रूरी होता है। अगर बीज सही नहीं है तो आपकी और हमारी मेहनत कभी भी बेकार हो सकती है। इसलिए इम्पेतिन्स का पौधा लगाने के लिए सही बीज का चुनाव करना बहुत ज़रूरी होता है।
इम्पेतिन्स पौधे का बीज खरीदने के लिए आप इधर-उधर नहीं बल्कि किसी भी बीज भंडार या नर्सरी में जा सकते हैं। इन दोनों की स्थान पर अच्छे से किस्म के बीज आसानी से मिल जाते हैं। आप सफ़ेद, लाल, गुलाबी या बैंगनी आदि रंग के इम्पेतिन्स बीज का चुनाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कोकोपीट खाद का ऐसे करें इस्तेमाल, पौधों की होगी अच्छी ग्रोथ
पौधा लगाने के लिए मिट्टी तैयार करें

- इम्पेतिन्स फ्लावर का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी तैयार करने की ज़रूरत है।
- इसके लिए आप जिस मिट्टी का उपयोग करने वाले हैं उसे अच्छे से फोड़कर एक दिन के लिए धूप में रख दें।
- धूप में मिट्टी को रखने से मिट्टी में मौजूद कीड़े भाग जाते हैं। अगर मिट्टी में जंगली घास मौजूद होते हैं तो वो भी मर जाते हैं।
- अगले दिन मिट्टी में एक-दो मग खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- नोट: खाद के रूप में आप जैविक खाद का ही इस्तेमाल करें। जैविक खाद के रूप में आप वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ या फिर गाय का गोबर) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।
- नोट: केमिकल खाद के इस्तेमाल से इम्पेतिन्स फ्लावर का पौधा मर भी सकता है।
इम्पेतिन्स फ्लावर का पौधा लगाने का तरीका

इम्पेतिन्स फ्लावर का पौधा लगाना बहुत आसान है, लेकिन उसे लगाने से पहले आपको आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- सबसे पहले पौधे को गमले के बीचों-बीच डालकर एक हाथ से पकड़कर रखें।
- अब एक हाथ से पौधे के सभी साइड से मिट्टी को डालकर बराबर कर लें।
- मिट्टी बराबर करने के बाद एक कप खाद को डालकर बराबर कर लें।
- इसके बाद एक-दो मग पानी को डालकर गमले को छांव में रख दें। (पेट की समस्या को दूर करने वाला पौधा लगाएं)
- नोट: अगर इम्पेतिन्स का बीज सीड के रूप में है तो गमले में मिट्टी को डालकर बराबर कर लें। मिट्टी बराबर करने के बाद मिट्टी में 1-2 इंच गहरा बीच को दबाकर मिट्टी को बराबर कर लें। मिट्टी बराबर करने के बाद पानी डालना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: सेहत को रखना है तंदुरुस्त तो गार्डन में माइक्रोग्रीन्स का पौधा लगाएं
इम्पेतिन्स का पौधा लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

- सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं होता है। पौधा लगाने के बाद ही आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-
- जब तक बीज 2-3 इंच बड़ा नहीं होता है तब तक गमले को तेज धूप में न रखें।
- समय-समय पर पौधे में खाद को डालना न भूलें। खाद के अलावा पानी को भी डालना न भूलें।
- पौधे को किसी भी कीड़े से दूर रखने के लिए कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे। आप नेचुरल कीटनाशक स्प्रे का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा, सिरका या फिर नींबू के इस्तेमाल से कीटनाशक स्प्रे बना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।