Coriander Plant: घर पर पड़े पुराने कंटेनर में इस तरीके से उगाएं धनिया

धनिया पत्ती, हमारी रसोई की एक मुख्य आइटम है, जिसका इस्तेमाल हम आमतौर पर तड़के, सलाद और करी में करते हैं। इसके पत्ते न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं है, बल्कि स्वास्थ्य से लेकर त्वचा तक, धनिया हमारे लिए फायदेमंद हैं। इन्हीं कारणों से ज्यादातर लोग अपने घरों में भी धनिया उगाना चाहते हैं। अगर आप भी अपने गार्डन या घर पर पड़े पुराने कंटेनर में ही धनिया का पौधा उगाने की सोच रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसके लिए आसान से कुछ स्टेप्स बताते हैं।
घर पर पुराने कंटेनर में धनिया उगाने के आसान तरीके

धनिया पौधा उगाने के लिए आवश्यक सामग्री
- पुराना प्लास्टिक या मिट्टी का कंटेनर (कम से कम 6 इंच गहरा और 8 इंच चौड़ा)
- ताजी धनिया के बीज
- अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी
- पानी
धनिया उगाने के लिए ऐसे करें कंटेनर तैयार
- पुराने कंटेनर को अच्छी तरह धो लें और सुखा लें।
- अगर आप प्लास्टिक का कंटेनर उपयोग कर रहे हैं, तो इसके तल में 4-5 छोटे छेद करें, ताकि पानी निकल सके।
- इसके बाद, इस कंटेनर को अच्छी मिट्टी से भरें।
- आप बगीचे की मिट्टी या स्टोर से खरीदी गई पॉटिंग मिक्स का उपयोग कर सकते हैं।
- अब मिट्टी को थोड़ा नम करें, लेकिन बहुत ज्यादा गीली न करें।
कंटेनर में कैसे लगाएं धनिया का पौधा?

- कंटेनर में मिट्टी को तैयार करने के बाद इसकी सतह पर धनिया के बीज समान रूप से फैलाएं।
- ध्यान रखें, इन बीजों को मिट्टी से 1/4 इंच ढक जरूर ढक दें।
- इसके बाद, एक स्प्रे बोतल का उपयोग करके बीजों को धीरे से पानी दें।
- अब, कंटेनर को धूप वाली जगह पर रख दें।
- अंकुरण में 7-10 दिन लग सकते हैं, तब तक कंटेनर में रोजाना पानी दें।
धनिया के पौधों की देखभाल कैसे करें?
- धनिया पौधा को फ्रेश तरीके से उगाने के लिए नियमित रूप से पानी दें, मिट्टी सूखने नहीं चाहिए और न ही इसे बहुत ज्यादा गिला करें।
- अगर कंटेनर की मिट्टी में खरपतवार गिरे हों, तो इसे समय-समय पर हटाते रहें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में धनिया के पौधे की देखभाल करने का तरीका जानें
धनिया की पत्तियों को कब तोड़ें?

- धनिया के पौधे जब 6-8 इंच ऊंचे हो जाएं, तो आप पत्तियों को काटना शुरू कर सकते हैं।
- हमेशा ऊपर से पत्तियों को काटें, ताकि नए विकास में बाधा न हो।
- इस तरह आप घर में ही धनिया उगा कर उसकी चटनी के चटकारे ले सकते हैं।
- घर पर उगाए धनिया के स्वाद और भी बेहतरीन होते हैं।
इसे भी पढ़ें- माली ने बताया धनिया उगाने का सीक्रेट, बस घर में फालतू पड़ी चीज को ऐसे करें इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।