Tue Sep 22, 2026 | Updated 07:11 PM IST

पर्सनल स्पेस देने के चक्कर में बढ़ गई हैं दूरियां? एक्सपर्ट से जानें बातचीत बढ़ाने के तरीके

रिश्ते में पर्सनल स्पेस महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके नाम पर बातचीत बंद होने से दूरियां बढ़ सकती हैं। एक्सपर्ट डॉ. चांदनी तुगनैत बताती हैं कि कैसे बातचीत फिर से शुरू करें और रिश्तों में दूरियां आने से रोकें।
Updated:- 2026-06-22, 15:16 IST
image

मैरिड लाइफ में पार्टनर्स को अपनी पर्सनल पहचान बनाने के लिए थोड़ा पर्सनल स्पेस मिलना बेहद जरूरी है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक-दूसरे को 'मी-टाइम' देने के चक्कर में अनजाने में कपल्स बिल्कुल बातें करना बंद कर देते हैं, जिससे बड़ी दूरी आ जाता है। जब आपका पार्टनर अपनी उलझनों या बिजनेस गोल्स के कारण अकेला रह जाता है, तो उसे अकेला छोड़ना सही है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप दोनों अजनबियों की तरह रहने लगें। ऐसे में दोनों के बीच के अंतर के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पर्सनल स्पेस और दूरियों के बीच में क्या अंतर है और इससे कैसे डील करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पर्सनल स्पेस और दूरियों के बीच का क्या फर्क है?

रिश्ते में स्पेस देने का मतलब होता है पार्टनर को उनकी हॉबीज, दोस्तों या करियर से जुड़े फैसलों के लिए पूरी फ्रीडम देना, ताकि वे खुद को रीफ्रेश कर सकें। स्पेस देने के बाद कपल्स के बीच का प्यार और सम्मान और ज्यादा बढ़ जाता है। 

1 - 2026-06-22T134503.841

इससे अलग, दूरियां तब आ जाती हैं जब स्पेस के नाम पर पार्टनर्स के बीच बातचीत बंद हो जाती है, मन में गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं और वे साथ रहकर भी एक-दूसरे को नहीं जानते हैं।

रिश्ते में खोई हुई बातचीत को दोबारा कैसे बढ़ाएं?

  • वीकेंड या रात को सोने से पहले कुछ समय के लिए सोशल मीडिया की रील्स और गैजेट्स को खुद से दूर कर दें।
  • दिनभर के ऑफिस या घर के कामों के स्ट्रेस के बाद, रोज शाम को सिर्फ 15 मिनट एक साथ बिना किसी काम के दखल के चाय पिएं।

इसे भी पढ़ें - मेरी तरह क्या आपके पति भी फैमिली फंक्शंस में आपको साथ लेकर नहीं जाते? जानें डील करने का तरीका

  • वीकेंड पर घर को थोड़ा बिजी लुक देने के लिए साथ मिलकर छोटे-मोटे काम करें। ऐसे घरेलू कामों में साथ वक्त बिताने से आपसी बॉन्डिंग बहुत जल्दी सुधरती है। 

2 - 2026-06-22T134501.945

नोट - पार्टनर को उनका पर्सनल टाइम देते समय कुछ सीमाओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें -क्या मेरी तरह आपके पति भी हर काम को कल पर टाल देते है? जानें एक्सपर्ट की राय

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।