पुराने जमाने के इस तरीके से सरपट भागेंगे चूहे, 1 गिलास वाले हैक से फ्री में मिलेगा छुटकारा

What Do Rats Hate Most: घर में चूहों को देखने के बाद सारा मूड ही खराब हो जाता है। चूहे घर में दिख जाए, तो बच्चे इन्हें देखकर खूब डरते हैं। किचन और खाना रखने वाली जगहों पर अगर चूहों ने अटैक कर दिया, तो बीमारियों की टेंशन अलग हो जाती है। ये गंदगी के साथ-साथ बीमारियों का भी कारण बन सकते हैं। बाजार में ऐसे तो बहुत से केमिकल मौजूद हैं, जो चूहों को मिनटों में मार सकते हैं, लेकिन इन्हें छोटे बच्चों को बहुत खतरा रहता है। केमिकल की वजह से खाना जहरिला होने का भी खतरा रहता है।
चूहों की समस्या कोई नई नहीं है। सदियों से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। पुराने समय में लोग चूहों को भगाने के लिए एक देसी तरीके का इस्तेमाल करते थे। आप भी इन प्राकृतिक तरीकों से अपने घर से चूहों का आतंक खत्म कर सकते हैं। आइए जानें, चूहों का भगाने वाला पुराने जमाने का तरीका क्या है? पुराने जमाने में लोग चूहों को कैसे भगाते थे?
यह भी देखें- घर से सरपट भागेंगे चूहे, बस बिल के पास रख दें यह 1 पुड़िया...खत्म हो सकता है Mouse का आतंक
क्या-क्या चाहिए?
- पानी
- पुदीने का रस
- वाइट विनेगर
- नींबू का रस
- स्प्रे बोतल
चूहों को भगाने वाला घोल कैसे बनता है?
चूहों को कुछ चीजों की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ऐसे में उन्हें घर से भगाने के लिए गिलास पानी में 1 नींबू का रस पूरा निचोड़ लें। पुदीने को पीसकर उसका रस निकाल लें। इस रस को भी गिलास में डाल लें। अब इसमें सिरका मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से आपका चूहों को भगाने वाला लिक्विड बनकर तैयार हो जाएगा। इस घोल को एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
घर से चूहे कैसे भगाएं?

घर से चूहों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए चूहों को भगाने वाले लिक्विड का छिड़काव घर में करें। इसे आप अलमारियों के पीछे, फ्रिज के पीछे, दीवारों को कोनों और कूड़े के पास स्प्रे कर सकते हैं। इन्हीं जगहों पर चूहे अपना अड्डा बनाते हैं। इस घोल को रोज दिन में 2 बार लगातार कुछ दिनों तक स्प्रे करें। इससे आपको बेहतरीन रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
इन बातों का भी रखें ख्याल

- चूहों को भगाने के लिए किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने के साथ आपको सफाई का भी खास ख्याल रखना होगा।
- घर में मौजूद सभी छेद, बिल और खुले पाइप बंद कर दें। इन्हीं से चूहों की एंट्री पर रोक लगेगी।
- प्राकृतिक तरीकों से चूहों को भगाने में थोड़ा वक्त लगता है। ऐसे में सब्र के साथ इनका इस्तेमाल करें। थोड़े वक्त में रिजल्ट जरूर दिखेंगे।
यह भी देखें- चूहे भगाने वाली ये स्मार्ट ट्रिक दिखाएगी असर, इंटरनेट का ये वायरल तरीका आएगा बहुत काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।