सिर्फ चूहें ही नहीं बल्कि कई बार छछून्दरों का भी आतंक शुरू हो जाता है। यह घर के सामान को आसानी से खराब कर चले जाते हैं। एक बार यह खाने-पीने की चीजों को मुंह लगा देते हैं, तो फिर वो खाने लायक नहीं बचता। यही नहीं घर के अन्य सामान को भी छछून्दर से संक्रमित होने से बचाना चाहिए। यह चूहों की तुलना में काफी खतरनाक भी होता है, कई बार इसके काटने से परेशानी बढ़ जाती है। हालांकि, यह अनावश्यक किसी को परेशान नहीं करता, बस चूहों की तरह घर के सामान को बर्बाद करता है।
वहीं कुछ लोग छछुन्दर को शुभ और अशुभ से जोड़ते हैं। बता दें कि छछुन्दर को भी लेकर कई तरह की मान्यताएं, जिसे लोग आज भी मानते हैं। हालांकि, इसके कितनी सच्चाई है, यह कह पाना मुश्किल है। छछून्दर का थूक काफी जहरीला होता है, जब कभी वो घर के सामान में मुंह लगा दें, तो उसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। इससे सामान संक्रमित हो जाते हैं, इसलिए बहुत जरूरी है कि घर के अंदर छछूंदर ना आ पाए। तो चलिए जानते हैं कि उसे घर से भगाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है।
पिपरमिंट ऑयल स्प्रे करें
ज्यादातर छछून्दर बिल या फिर ऐसी जगहों पर आते हैं, जहां अंधेरा हो, ऐसे में आप वहां पिपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पिपरमिंट ऑयल लें और उसमें थोड़ा पानी मिक्स कर लें, यह तरीका सिर्फ मात्रा बढ़ाने के लिए हैं। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में भर लें और फिर उन जगहों पर स्प्रे कर दें, जहां छछून्दर आते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो पिपरमिंट ऑयल को किसी खाने की चीजों पर डालकर उसके बिल में रख दें, इसकी तेज महक से छछून्दर तुरंत भाग जाएंगे।
पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल
आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल छछून्दर को भगाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आपको पुदीने की कुछ पत्तियों को पीसना होगा और फिर उसे एक लड्डू के शेप में बना दें। अब इसे छछून्दर के बिल या फिर उन जगहों पर रख दें, जहां वो आते हैं। इसकी तेज महक से वह तुरंत भाग खड़े होंगे या फिर खाने के बाद भाग जाएंगे। इससे आप अपने घर के चीजों को भी आसानी से बचा सकती हैं। आप चाहें तो खाने-पीने की चीजों में पुदीने की पत्तियों को पीस कर मिक्स कर सकती हैं और फिर इसका उपयोग करें।
लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल
जब हमारे हाथों में लाल मिर्च से जलन शुरू हो जाए तो बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। ठीक उसी तरह लाल मिर्च के संपर्क में आने से पहले छछून्दर नौ दो ग्यारह हो जाएंगे। दरअसल, लाल मिर्च की महक से ही छछून्दर भागना शुरू कर देते हैं। आप चाहें तो लाल मिर्च का पाउडर बनाकर छछूंदर के बिल के पास उसका छिड़काव कर सकती हैं। इसके अलावा सूखी लाल मिर्च पीस कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, मात्रा का खास ख्याल रखें।
पिंजरे का करें इस्तेमाल करें
छछून्दर सिर्फ खाने-पीने की ही चीजों को बर्बाद नहीं करते बल्कि यह गार्डन के पौधों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में उन्हें भगाने का तरीका अपनाना बहुत जरूरी होता है। गार्डन में ढेर सारे छछून्दर है और यह पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो आप पिंजरे का इस्तेमाल करें। पिंजरे को ऐसी जगह रखें, जहां से उन्हें दिखाई न दें। अब एक रोटी के टुकड़े में बटर या फिर घी लगाकर उसे पिंजरे में फंसा दें, ताकि वो इसकी खुशबू से वहां तक पहुंच जाएं और फिर पकड़े जाने पर उसे कहीं दूर छोड़ आएं।
इसे भी पढ़ें:Good News: नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे को दिया जन्म
कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करें
छछून्दर को कैस्टर ऑयल की महक पसंद नहीं होता है, इसकी स्मेल से वह तुरंत भाग खड़े होते हैं। ऐसे में आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इसके लिए 3 ढक्कन कैस्टर ऑयल लें और उसमें 1 ढक्कन डिश सोप लें और फिर थोड़ा पानी मिक्स करें। अब इन तीनों ही चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर दें और फिर एक स्प्रे बॉटल में भर लें और उसे उन स्थानों पर स्प्रे करें, जहां छछून्दर अक्सर आते हैं। इस तेज महक बहुत देर तक आती रहती है।
Recommended Video
इन सभी टिप्स की मदद से आप छछून्दरों को घर से भगा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह की अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों