Cockroach का घर में बढ़ गया है आतंक, तो गमले में लगा लें बस ये पौधे; खुशबू से ही भाग जाएंगे दूर

गर्मी शुरू होते ही घर में कई तरह के कीड़े मकौड़े आने लगते हैं। कॉकरोच उन्हीं में से एक है। जब ये आते हैं तो धीरे-धीरे इनका पूरा झुंड ही घरों में आ जाता है। खासकर किचन, सिंक, बाथरूम या अलमारी के पास ये ज्यादा देखने को मिलते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि किचन में खाना निकालकर रखो तो उसी में आ जाते हैं। कपड़ों पर चढ़ जाते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से महंगे स्प्रे खरीदकर लाते हैं। कुछ लोग तो दवाइयां भी रखते हैं।
ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल तरीके से इन कॉकरोचों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो कुछ ऐसे पौधे हैं जिनकी खुशबू कॉकरोच को पसंद नहीं आती है। हम आपको उन्हीं पौधों के नाम बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

पुदीना
पुदीना का इस्तेमाल हम सभी शरबत, शेक या चटनी बनाने में करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी खुशबू कॉकरोच को नहीं पसंद है। कई लोग किचन की खिड़की या सिंक के पास पुदीने का गमला रखते हैं। इसकी महक इतनी स्ट्रॉन्ग होती है कि कॉकरोच उस जगह पर आना भी पसंद नहीं करते हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, तो आप पुदीने की कुछ पत्तियों को पानी में उबालकर स्प्रे भी बनाकर कोनों पर छिड़क सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चुटकी भर नमक से भागेंगे कॉकरोच और चींटियां, बस आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
लेमनग्रास
हम सभी लेमनग्रास की चाय और पानी पीते हैं, लेकिन इसका पौधा भी कॉकरोच को दूर भगाने में मदद करता है। इससे न सिर्फ कॉकरोच दूर रहते हैं बल्कि बाकी कीड़े मकौड़े भी पास नहीं आते हैं। साथ ही इसे घर में लगाने से फ्रेशनेस बनी रहती है। आप इसे बालकनी, किचन या एंट्री गेट के आसपास रख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- AC के बिना भी घर रहेगा ठंडा, बस लगाएं ये 5 पौधे
तेज पत्ता
तेजपत्ते की खुशबू भी कॉकरोच को पसंद नहीं आती है। ऐसे में अगर आपने घर में इसका पौधा लगा लिया तो वो आपके घर में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि हर घर में इसका पौधा लगाना आसान नहीं है, लेकिन आप चाहें तो छोटे गमले में इसे लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- पूरे घर में लाल चींटियों के आतंक से हो गई हैं परेशान, जड़ से खत्म करने का रामबाण इलाज देखें यहां
लैवेंडर
लैंवेंडर की खुशबू तो हम सभी को खूब पसंद आती है, लेकिन कॉकरोचों के लिए इसकी खुशबू दुश्मन बराबर होती है। इसकी खुशबू से कॉकरोच दूर भागते हैं। हालांकि, ये आपके घर को सुगंधित बना देते हैं।
-1779341888104.jpg)
तुलसी
तुलसी का पौधा तो लगभग सभी घरों में लगा होता है। हालांकि, इसकी खुशबू से भी कॉकरोच दूर भागते हैं। खासकर किचन के पास इसका पौधा रखने से ज्यादा फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- घर में चूहों ने कर दिया है परेशान? ये 4 पौधे लगाएं और इस समस्या से पाएं राहत
इन बातों का रखें ध्यान
- खाने को ढककर रखें
- साफ-सफाई बनाए रखें
- किचन और बाथरूम में गंदगी न रहने दें
तो अगर आपके घर में भी कॉकरोच का आतंक बढ़ गया है तो आप ये पौधे लगाकर छुटकारा पा सकती हैं। हालांकि, बस पौधे लगाना ही काफी नहीं है, आपको साफ सफाई का भी उतना ही ध्यान रखना होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।