पूरे घर में लाल चींटियों के आतंक से हो गई हैं परेशान, जड़ से खत्म करने का रामबाण इलाज देखें यहां

गर्मियों के मौसम में लाल चींटियों की वजह से लगभग हर कोई परेशान रहता है। लाल चींटियां केवल मीठी चीजों पर नहीं बल्कि नमक और आटे पर भी लग जाती हैं। कई बार तो ऐसा लगता है जैसे घर के हर कोने में इनका कब्जा हो गया हो। अलमारी, किचन प्लेटफॉर्म, डाइनिंग टेबल और बेडरूम तक हर जगह ऐसा लगता है, जैसे सफाई के बाद भी चींटियां ही घूम रही हैं। यही कारण है कि गर्मियों में लोग लाल चींटियों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लाल चींटियों से बचने के आसान ऊपाय विस्तार से बताएंगे।
दालचीनी पाउडर
कुछ समझ नहीं आ रहा है कि लाल चींटियों से कैसे छुटकारा पाया जाए, तो आप दालचीनी पाउडर का स्प्रे बना सकती हैं। पहले आपको दालचीनी को अच्छे से पीसकर इसका पाउडर तैयार करना है और इसके बाद इसे आप एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें। इसमें पानी मिलाएं और एक स्प्रे तैयार कर लें। इसके बाद चींटियों के रास्ते में और जहां से चींटियां निकलती हुई दिख रही हैं, वहां मार दें। इससे चीटिंया भाग जाएंगी। दालचीनी की महक उन्हें पसंद नहीं होती।
लौंग का इस्तेमाल
चींटियों को भगाने के लिए आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। किचन कैबिनेट, चीनी के डिब्बे या खाने के सामान के आस-पास आप पहले ही स्प्रे कर दें। आप चाहें, तो सुबह और शाम दोनों टाइम स्प्रे करके छोड़ सकती हैं। इसकी गंध से चींटियां दूर रहती हैं, क्योंकि महक बहुत तेज होती है। आपको यह प्रक्रिया एक से 2 बार अपनानी होगी, तभी यह असर कर पाएगा।
इसे भी पढ़ें- घर से चींटियों को भगाने में ये 1 उपाय करेगा मदद, जानिए कैसे
कपूर और तेज पत्ता
चींटियों को भगाने के लिए कपूर और तेज पत्ता भी बहुत अच्छा उपाय है। कपूर जलाने या उसके छोटे टुकड़े रखने से भी चींटियां भाग जाती हैं। आप कपूर और तेज पत्ते का घोल तैयार कर सकती हैं। पहले इसे अच्छे से पीस लें और रात भर पानी में छोड़ दें। इसके बाद इसे स्प्रे वाली बोतल में भरकर जगह-जगह डालें।
इसे भी पढ़ें- किचन कैबिनेट्स में लाल चींटियों का बन गया है घर? ये 2 चीजें मिलाकर लगाने से होगा सफाया
इन टिप्स को फॉलो करने के साथ -साथ बेकिंग सोडा और चीनी, पुदीना, नमक वाला पानी और नींबू का रस भी असरदार होता है। जहां-जहां लाल चींटियां ज्यादा दिखाई देती हैं, वहां आप इन चीजों का घोल छिड़क दें। आप दरवाजों, खिड़कियों और किचन स्लैब के किनारों पर इसे जरूर डालें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।