अलमारी से आती है बदबू तो इन टिप्स की लें मदद

Tips Get Rid of Almirah Smell: घर के अलग-अलग हिस्सों से कई बार बदबू आने लग जाती है। अब आप अलमारी को ही देख लिजिए। हम अपनी अलमारी की बहुत सफाई करते हैं, लेकिन बावजूद इसके एक समय के बाद बदबू आने लग जाती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ हैक्स जिनकी मदद से आप अलमारी की बदबू को दूर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
नीम के पत्ते करेंगे मदद

अलमारी से आ रही बदबू को दूर करने के लिए आप नीम के पत्तों को यूज कर सकते हैं। आपको बस अलमारी में नीम के पत्तों को रखना है। इससे अलमारी में मौजूद किसी भी तरह के बैटरीया खत्म हो जाते हैं और बदबू बंद हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः खराब रिमोट घर पर ही करना है ठीक तो इन हैक्स की लें मदद
रखें चावल
सालों से चलता आ रहा है नुस्खा भी आपकी अलमारी के बदबू को दूर कर सकता है। आपको बस एक कटोरी में चावल लेकर उन्हें कपड़ों के बीच रखना है। इससे भी अलमारी की बदबू को चावर अब्सॉर्ब कर लेते हैं और खुशबू आनी शुरू हो जाती है।
रखें साबुन या शैंपू
जी हां, साबुन या शैंपू जैसी किसी भी खुशबूदार चीज को अलमारी में रखकर भी आप अपनी अलमारी को खुशबूदार बना सकते हैं। दरअसल साबुन और शैंपू के पैकेट से लगातार खुशबू आती रहती है जो आपकी अलमारी को खुशबूदार बनाने में मदद कर सकते हैं।
समय-समय पर करें सफाई

समय-समय पर अलमारी की सफाई भी करते रहना चाहिए। अलमारी की सफाई ना करना भी कारण है जिस वजह से अलमारी से बदबू आती है। सही सही रहेगा कि हर महीने में 1 बार अलमारी साफ कर लें।
इसे भी पढ़ेंः सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।