घर से चीटियों को दूर करने में कारगर हो सकता है विनेगर और चीनी का ये उपाय

गर्मियों में घरों में चीटियों की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आपको हम आज विनेगर और चीनी के कुछ आसान उपाय बताने वाले हैं, जिनसे आप चीटियों से फटाफट निजात पा सकते हैं। 
Updated:- 2024-06-13, 18:16 IST
image

गर्मियों के मौसम में चीटियां बहुत परेशान करती हैं। ये बिस्तरों पर भी अपना डेरा जमा लेती हैं, जिससे काम करना मुश्किल हो जाता है। कितना भी इससे बचने के लिए दवाइयों का छिड़काव कर दो, इनपर कुछ भी असर नहीं करता है। यहां कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिसे आजमाकर आप चीटियों से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, आज हम आपको विनेगर और चीनी से जुड़े कुछ उपाय बताने वाले हैं। आइए जानते हैं। 

घर से चींटियों को कैसे करें दूर?

how to get rid of ants

आवश्यक सामग्री

  • 1 कप सफेद सिरका
  • 1/2 कप चीनी
  • 1 छोटा चम्मच पानी
  • एक छोटी बोतल या जार

चींटियों को भगाने का घरेलू नस्खा

  • एक छोटी बोतल या जार में सिरका, चीनी और पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें।
  • मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
  • बोतल या जार के ढक्कन में एक छोटा सा छेद करें।
  • अब, चींटियों के रास्तों पर इस बोतल या जार को रख दें।
  • चींटियां चीनी के आकर्षण से आकर्षित होंगी और मिश्रण का सेवन करेंगी, लेकिन इसमें मौजूद सिरका चींटियों को मार देगा।
  • इस तरह ये उपाय आपको हर कुछ दिनों में करना होगा।

चीनी की मदद से कैसे भगाएं चींटियां

home remedies for ants

आप अपने घरों से चींटियों को भगाने के लिए चीनी और बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कप पानी में एक चम्मच बोरेक्स पाउडर और दो चम्मच चीनी का पाउडर मिलाना है। अब, एक कॉटन बॉल को इस मिश्रण में डिप करके एक प्लेट में रख दें। फिर, इस प्लेट को जहां पर चींटियों का आतंक ज्यादा है, वहीं पर रख दें। आप देखेंगे कि चींटियां इस प्लेट में आकर फंस जाएंगी और आपका घर चींटियों से मुक्त हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- इन घरेलू उपायों से घर में मौजूद सभी तरह की चीटियों को भगाएं 

चींटियों को भगाने से पहले जानें ये जरूरी बातें 

  • चींटियों के रास्तों को खोजने के लिए अपनी रसोई और घर का निरीक्षण करें।
  • भोजन और पानी को सीलबंद कंटेनरों में रखें।
  • अपने घर को साफ और गंदगी से मुक्त रखें।
  • यदि आवश्यक हो तो घर में मौजूद दरारें सील करें।

इसे भी पढ़ें- घर से चींटियों को भगाने में ये 1 उपाय करेगा मदद, जानिए कैसे

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।