कटने फटने की टेंशन होगी खत्म जब आपके पास होगा एटीएम की तरह दिखने वाला पीवीसी आधार कार्ड

how to get pvc aadhar card:इस लेख में हम आपको पीवीसी आधार से जुड़ी महत्तवपूर्ण जानकारी देंगे। 
Updated:- 2022-08-27, 14:10 IST
image

आपने देखा होगा की जब भी आप आधार कार्ड बनवाते हैं तो आपको एक सिम्पल कागज की तरह आधार कार्ड मिलता है जो कुछ ही दिनों में ही फट या साइड से कट जाता है। लेकिन आपको बता दें कि भारत सरकार पुराने आधार कार्ड के स्थान पर एक नया विकल्प लेकर आया है। 

भारत सरकार आपको पुराने आधार कार्ड के स्थान पर यह नये रूप का प्लास्टिक आधार कार्ड उपलब्ध कराएगा। जो मजबूत होने के साथ- साथ भीगने से खराब भी नहीं होगा। आपको बता दें कि यह आपके एटीएम कार्ड जैसा दिखेगा और साथ ही यह आधार कार्ड पोर्टेबल भी है । 

क्या है पीवीसी आधार कार्ड?

 

pvc adhar card

  • पीवीसी आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला केवल एक पहचान पत्र ही नहीं बल्कि नागरिकता का प्रमाणपत्र भी है।
  • आपको बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आधार कार्ड को जारी करने से संबंधित एजेंसी है। यूआईडीएआई ने ट्वीट करके इस कार्ड के बारे में बताया था।
  • पीवीसी का मतलब पॉलीविनाइल क्लोराइड होता है।
  • इसमें आपके आधार कार्ड की 12 अंकों की संख्या प्रिंट होती है। यह कार्ड आप भारत में कहीं भी अपनी पहचान और पते का प्रमाण देने के लिए कर सकते हैं। शुरुआत में आधार कार्ड कागज का होता था इसलिए उसे लेमिनेशन करना पड़ता था लेकिन अब इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह कार्ड प्लास्टिक का होगा तो लेमिनेशन कराने की जरूरत नहीं पडे़गी।

 इसे जरूर पढ़ें- बिना डॉक्युमेंट्स के लिंक करना है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर तो करें ये काम 

 

पीवीसी आधार कार्ड का फायदा

pvc adhar card benefits

  • आप इस कार्ड को आसानी से अपनी पर्स या जेब में रख सकते हैं। यह एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह सुविधाजनक साइज का होगा जो आपके जेब या पर्स में आसानी से रखा जा सकेगा और अब इसे पीवीसी कार्ड पर रिप्रिंट किया जा सकता है।
  • इसमें ओरिजिनल आधार कार्ड की सारी डिटेल्स होती हैं।
  • इस कार्ड में माइक्रो टेस्ट, होलोग्राम उभरा हुआ, आधार लोगो,ईशुडेट और प्रिंटडेट भी होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- अब और भी आसान हुआ आधार कार्ड बनवाना, जानें कैसे 

  • आधार पीवीसी कार्ड डिजिटली साइन किया हुआ सुरक्षित क्यूआर कोड भी होता है।
  • यह कार्ड आप आसानी से किसी भी आधार कार्ड सेवा सेंटर पर जा कर बनवा सकते हैं या आप इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।

 

तो यह थी पीवीसी आधार कार्ड से जुड़ी हुई जानकारी। 

 

यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit- indiamart

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।