
छोटी ट्रिप हो या फिर बड़ी ट्रिप हो, सामान रखने के लिए हम ट्रॉली बैग का ही इस्तेमाल करते हैं। सफर के दौरान हमारा ट्रॉली बैग धूल, मिट्टी, गंदगी का भी सामना करता है जिस कारण यह जल्दी गंदा हो जाता है। गंदे बैग को तो आप आसानी से साफ कर लेती होंगी लेकिन अगर बैग का हैंडल जाम हो जाए तो उसे ठीक करने में बहुत अधिक परेशानी होती है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ट्रॉली बैग के जाम हैंडल को सही कर सकती हैं।

ट्रॉली बैग के हैंडल के नीचे वाले भाग में आपको बेबी ऑयल की चार से पांच बूंद डालनी होगी। ऐसा करने से ट्रॉली बैग के हैंडल में चिकनाई आ जाएगी। इसके अलावा आप ट्रॉली बैग हैंडल ऑयल स्प्रे को आप यूज कर सकती हैं।(लेदर बैग के दाग ऐसे करें क्लीन)
यह हैंडल पर जमी गंदगी और जंग को बहुत जल्दी हटा देता है। अगर आप इन दोनों ऑयल का यूज करती हैं तो ट्रॉली बैग का जाम हैंडल सही हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें:इन 5 आसान तरीकों से गंदे Trolley Bag को करें साफ
ट्रॉली बैग के हैंडल में अंदर कई बार गंदगी जम जाती है जिसके कारण उसे खोलने और बंद करने में भी परेशानी होती है। ट्रॉली बैग के हैंडल को साफ करने के लिए आप सबसे पहले ट्रॉली बैग के हैंडल वाले पैनल को खोल दीजिए। इसके बाद आप धीरे-धीरे हैंडल को बाहर की तरफ खींचे।(आखिर बैग में क्यों होती है 2 जीप?)
इसके बाद अंदर की गंदगी को साफ कर लें। ट्रॉली बैग के हैंडल की गंदगी अगर सही से साफ करने के लिए आप ब्रश का यूज कर सकती हैं। इसके बाद वापस से हैंडल को अंदर लगा दें। ऐसा करने से बार-बार ट्रॉली बैग का हैंडल जाम नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें:Cleaning Tips: हैंड बैग को साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
ट्रॉली बैग के हैंडल पर ब्रश का भी इस्तेमाल करके या फिर इसे सूखे कपड़े से पोंछकर आप हैंडल से जंग हटा सकती हैं। आप चाहें तो इसे पानी से भी धो सकते हैं, लेकिन फिर इसे तुरंत धूप में रख दें। अगर जंग बार-बार हटाने के बावजूद सही नहीं होती है तो आप एक्सटेंशन पैनल को हटा सकती हैं और फिर इसपर आयरन कोट को हटाने वाले स्प्रे को यूज कर सकती हैं।
इन टिप्स की मदद से आप ट्रॉली बैग के जाम हैंडल को सही कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।