बिना सीए की मदद से खुद ऐसे फाइल कर सकती हैं आप आईटीआर

आईटीआर फाइल करने के लिए सरकार ने 31 जुलाई 2023 तक की समय सीमा दी है। अगर आप भी बिना सीए के आईटीआर फाइल करने चाहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इसे फाइल कर सकती हैं।
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म
जब आईटीआर फाइल करते हैं तो उसके लिए हमें फॉर्म भरना होता है। फाइनेंस इंफ्लुएंसर भानु पाठक के अनुसार, इसके लिए फॉर्म कई तरह के होते हैं। हमारी इनकम के आधार पर हमें फॉर्म भरना होता है। फॉर्म 16, फॉर्म 26 एस, एआईएस, टीआईएस आदि के कारण इनकम टैक्स रिटर्न भरना बहुत आसान है। आप खुद कुछ स्टेप फॉलो करके आसानी से आईटीआर फाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको किसी सीए के पास जाने की जरूरत नहीं है।
कैसे फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न?
- इसे फाइल करने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल को ओपन करना होगा और इसके बाद अगर आपका अकाउंट बना हुआ है तो उसे लॉग इन करना होगा और वहीं अगर आपका अकाउंट नहीं है तो उसे पहले बनाकर फिर इस वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।( वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें )
- इसके बाद आपको होम पेज पर ई-फाइल ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा और फिर सबसे पहले असेसमेंट ईयर चुनने का ऑप्शन आपको नजर आएगा। अब इसमें आपको फाइल इनकम टैक्स रिटर्न को सेलेक्ट करना होगा। फिर ऑनलाइन आईटीआर भरने के लिए पर्सनल ऑप्शन में जाकर उचित फॉर्म को सेलेक्ट करना होगा। अगर आप सैलरीड हैं तो ITR-1 फॉर्म को सेलेक्ट करें। आपको सैलरीड टैक्सपेयर को पहले से भरा हुआ फॉर्म मिल जाएगा।
- इसके बाद आपको सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 और एआईएस आदि जानकारी से डाटा को अच्छे से चेक कर लें। फिर रिटर्न क्लेम करने से पहले यह चेक कर लें कि बैंक अकाउंट की जानकारियां ठीक हैं या नहीं। इसके बाद आईटीआर को ई-वेरीफाई करें। इसके लिए आपको बस बैंक डिटेल्स की मदद लेनी होती है।
- इसके बाद आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लगभग चार हफ्ते में आईटीआर को प्रोसेस कर देता है। स्टेटस चेक करने के लिए आप एक्नॉलेजमेंट नंबर से ऑनलाइन चेक स्टेटस पर जाकर स्टेटस चेक कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ITR फॉर्म में क्या हुए ये बड़े बदलाव, जानें डिटेल्स
अब आप आईटीआर फाइल करने का काम आसानी से इन स्टेप्स को फॉलो करके कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।