पुराने तकिए के कवर गंदे होने के कारण खराब हो जाते हैं। कई लोग परेशान होकर इन तकिए के कवर को फेंक देते हैं। अगर आप भी के कवर को फेंकने का प्लान कर रही हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आप अपने पुराने के कवर को एक बार फिर से नया लुक दे सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप पुराने तकिए के कवर का कैसे दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
तकिए के कवर की सफाई करें
अगर आपके तकिए के कवर पर दाग लग गया है तो पहले आपको इसे निकलना होगा। इसके लिए आपको दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा और पानी का घोल लगाना होगा। कुछ देर के लिए इस घोल को रहने दें। फिर गर्म पानी की मदद से आप अपने तकिए के कवर को धो सकते हैं। ऐसे में दाग में लगा हुआ जिद्दी से जिद्दी दाग भी निकल जाएगा।
तकिए के कवर पर बनाएं डिजाइन
अगर आपका तकिए के कवर प्लने है तो आपको इसे कलर की मदद से सजाना चाहिए। आप चाहे तो इस पर कलर की मदद से कुछ भी खूबसूरत सा डिजाइन बना सकती हैं। अगर आपको डिजाइन बनाने नहीं आता है तो पहले पेंसिल की मदद से डिजाइन बनाएं। फिर कलर फील करके इस तकिए को सजा सकती हैं। तकिए के कवर को सजाना काफी ज्यादा आसान है।
इसे भी पढ़ें:तकिया लेकर सोती हैं? तो आज से इस आदत को बदल दें, होंगे ये फायदे
तकिए के कवर पर स्टोन लगाए
तकिए के कवर को सजाने के लिए आप उस कवर पर स्टोन भी लगा सकती है। बाजार में कई तरीके के स्टोन मिलते हैं इसे आप ग्लू की मदद से कवर पर चिपका सकती हैं। हालांकि आप चाहे तो सुई धागे की मदद से अपने पिल्लों कवर से अटैच कर सकती हैं। इसके अलावा आप धागे की मदद से तकिए के कवर के लिए फूल बना सकती हैं। यह आपके तकिए के कवर को खूबसूरत बनाएंगा। इससे कितना भी पुराना कवर खूबसूरत दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें:तकिए की सफाई करते समय रखें इन 5 बातों का ख्याल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों