पुराने कपड़ों से उतर गया है रंग? तो इस तरह से करें डाई

मार्केट में मिलने वाले कई ऐसे फैब्रिक हैं, जो दिखने में खूब अट्रैक्टिव लगते हैं। लेकिन, एक ही वॉश में रंग निकलने लगते हैं और धीरे-धीरे यह काफी फेडेड हो जाते हैं। कई बार कपड़ों के रंग फीका पड़ने के कारण लोग उसे फेंक देते हैं। पर, आप इसे फेंकने की जगह घर पर ही रंग कर फिर से नया बना सकती हैं। इसके लिए मार्केट में कई सारे डाई कलर आपको मिल जाएंगे। आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी कपड़े का खोया हुआ रंग वापस पर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही पुराने कपड़ों को रंग सकती हैं।
कपड़े रंगने के लिए सही डाई का करें चुनाव
कपड़े को रंगने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है- उसके फैब्रिक के बारे में जानना। इसी के अनुसार डाई का चुनाव करना होता है। सूती कपड़ों के लिए रिएक्टिव डाई, ऊनी कपड़ों के लिए एसिड डाई का उपयोग करना सही माना जाता है।
कैसे करें कपड़े डाई?
- कपड़े डाई करने के लिए सबसे पहले बाजार से कलर खरीदें।
- एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें डाई को घोल दें।
- अब, इसे गर्म करने के लिए चूल्हे पर चढ़ा दें।
- इसके साथ थोड़ा नमक भी मिला दें। इससे कपड़ों का रंग ज्यादा पक्का होता है।
- जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें अपने कपड़ों को डालें और स्टिक की मदद से इसे घुमाएं। ताकि, पूरे कपड़े अच्छी तरह से रंग जाए।
- इस तरह कपड़े को कम से कम 1 घंटे तक डाई में ही भिगोया हुआ रहने दें।
- इसके बाद इसे बाहर निकाल कर सादा पानी से धो दें।
- अब, इसे सूखने के लिए डाल दें। ध्यान रहे इसे धूप में नहीं सुखाना है।
इसे भी पढ़ें- गर्म पानी में मिलाएं बस एक चम्मच पाउडर, सफेद कपड़े पर लगा जंग का निशान हो जाएगा गायब
प्राकृतिक तरीके से भी कर सकते हैं डाई
आप चाहें तो अपने कपड़ों को नेचुरल तरीके से भी डाई कर सकती हैं। इसके लिए आप हल्दी, चुकंदर चुकंदर और नील की मदद ले सकती हैं।
कपड़े डाई करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल
- यदि आप पहली बार कपड़े रंग रही हैं, तो पहला प्रयोग खराब कपड़े पर करें।(वाशिंग टिप्स)
- यदि आप कपड़े को पूरी तरह से रंगना नहीं चाहती हैं, तो आप कपड़े के कुछ हिस्सों को रंगने के लिए रबर बैंड या टेप का उपयोग कर सकती हैं।
- कपड़े को रंगने के लिए आप चाहें तो स्प्रे बोतल का भी उपयोग कर सकती हैं। (क्लिनिंग हैक्स)
इसे भी पढ़ें- इस 1 चीज को कपड़े धोते समय करें इस्तेमाल, नहीं निकलेगा रंग
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।