Karwa Chauth Puja Thali: बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ऐसे डेकोरेट करें करवा चौथ की पूजा थाली

Karwa Puja Thali Decoration: करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं द्वारा बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं निर्जला उपवास रख माता करवा की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। पूजा के दौरान पूजा थाली का खास महत्व है। करवा चौथ की थाली को बड़े प्यार और खुशी के साथ तैयार किया जाता है, जिससे हर एक को सही तरीके से रखा जा सके। इस थाली में कुमकुम से लेकर दीया, पानी और मिठाई रखी जाती है। वैसे तो बाजार में एक से बढ़कर एक सुंदर थाली मिलती है। लेकिन अगर आपके पास प्लेन थाली है, तो आप इसे कम पैसे में घर पर सजा सकती हैं।
इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं,कि आप पुरानी साड़ी से लेकर मोती की मदद से साधारण-सी दिखने वाली थाली, छलनी और लोटा को कैसे डेकोरेट कर सकती हैं।
मखमल के कपड़े से सजाएं थाली (how to decorate puja thali)
- साधारण-सी दिखने वाली थाली को सुंदर बनाने के लिए आप एक मखमल का कपड़ा लें।
- अब इसे थाली पर बिछा दें। आप चाहें तो गोंद की मदद से कपड़े को फिक्स कर सकती हैं।
- इसके बाद, इस पर सफेद रंग के आधे कटे हुए मोती या मिरर चिपकाकर सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth Sargi 2023: करवा चौथ पर सरगी की थाल में जरूर रखें ये 5 चीजें
लेस की मदद से करें सजावट (Pooja thali decoration at home with ribbon)
बाजार में सस्ते दाम में आपको अलग-अलग डिजाइन की लेस मिल जाएगी। साथ ही अगर आपके पास कोई मोटी लैस वाली पुरानी साड़ी है, जिसे अब आप नहीं पहनती हैं। उस लैस को निकालकर उसकी मदद से थाली को नया रूप दे सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले लेस को काटकर निकाल लें।
- अब लैस को थाली के बीच के हिस्से को बराबर नापकर दो भाग में काट लें।
- इसके बाद थाली में प्लस के साइन की तरह लेस को चिपका दें।
- आप चाहें, तो खाली जगह पर चार-चार मिरर करके फूल बनाएं।
पेंट और मोती की मदद से करें सजावट (Karwa Chauth thali decoration at home)
करवा चौथ के मौके पर लाल रंग बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप सिंपल थाली को लाल पेंट की मदद से सजा सकती हैं।
- पेंट की मदद से थाली को सजाने के लिए आपको पतली लैस, गोंद और मोती की जरूरत होगी।
- थाली को सजाने के लिए सबसे पहले लोटा, चलनी और थाली को लाल रंग के पेंट से कलर कर लें।
- अब इसे 1-2 घंटे के लिए सूखने के लिए रख दें। सूखने के बाद इस पर मोती की मदद से सजावट करें।
- थाली को सजाने के बाद लोटा और छलनी के ऊपर और नीचे लैस को चिपकाएं।
- फिनिशिंग और आकर्षक बनाने के लिए छलनी और लोटे पर मोती से डिजाइन बनाएं।
कपड़े की मदद से करें सजावट (Karwa Chauth thali decoration Ideas)
करवा चौथ की पूजा के लिए बाजार से थाली खरीदने के बजाय आप इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ सामान की जरूरत होगी।
- अगर आपके पास किसी रंग का नेट का कपड़ा या पुरानी साड़ी है, तो इसकी मदद से थाली को सजा सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले कपड़े को थाली पर रखकर नापते हुए काट लें।
- अब गोंद की मदद से इसे चिपकाते हुए किनारे पर आर्टिफिशियल फ्लावर या ऊन से तैयार फूल लगा सकती हैं।
- इसके बाद किनारे पर सितारे से सजी हुई पतली लैस लगाकर थाली की सजावट को पूरा करें।
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth Pooja Thali 2023: इन खास चीजों से सजाएं पूजा की थाली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।