herzindagi
 Bedroom Decor Trends of  in hindi

अपने बेडरूम को करना चाहते हैं अप-टू-डेट? तो इस ट्रेंड को कर सकते हैं फॉलो

अब बेडरूम डेकोर में मॉडर्न स्‍टाइल और म‍िन‍िमलिस्‍ट अंदाज के साथ कंफर्ट ने भी जगह बना ली है। इसको देखते हुए हम यहां बेडरूम सजाने के कुछ टिप्स बताने वाले हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-14, 17:40 IST

Bedroom Decor Tips: दिन भर के थकान के बाद सबसे ज्यादा सुकून देने वाला जगह तो हमारा बेडरूम ही होता है। चैन की नींद लेनी हो या फिर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने हों, इन सब में बेडरूम का अहम रोल होता है। इसलिए अक्सर लोग अपने बेडरूम को ट्रेंड के अनुसार डेकोरेट रखना पसंद करते हैं। दरअसल, अब बेडरूम डेकोर में मॉडर्न स्टाइल की जगह कम्फर्ट ने बना ली है। आजकल लोग बेडरूम में ज्यादा साज-सजावट नहीं चाहते हैं। बल्कि कम चीजों के साथ एलिगेंट लुक ज्यादा पसंद करने लगे हैं। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे ही आइडियाज लेकर आए हैं, जिसे फॉलो कर अपने कमरे को यूनीक बना सकती हैं।

न्यूड न्यूट्रल कलर थीम

bedroom decoration ideas in hindi

हालांकि, बेडरूम में न्यूट्रल रंग का होना आज कोई नई बाते नहीं हैं। इसे पहले भी लोग पसंद करते थे। आज फिर से लोगों में ‘बेजी रेत और पत्थरी रंगों’ की ओर झुकाव बढ़ने लगा है। अब बेडरूम ड‍ेकोर के ल‍िए भी लोग रिच नैचुरल कलर्स को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। ये रंग कमरे को सूकुन देने के साथ बेडरूम को एक ट्रेंडी लुक भी दे सकते हैं। (लिविंग रूम के लिए हैंगिंग लाइट्स)

सिंपल स्‍टाइल के साथ कंट्रास्ट

बेडरूम में न्‍यूट्रल टोन चुनने के साथ ही बेडरूम की अच्छी सेट‍िंग के लिए इसके स्‍टाइल को बदल सकते हैं। ज्यादातर लोग बेड पर 2 या 4 तकिये की सेटिंग रखना पसंद करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो तकिये के कलर के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इसके लिए कुछ तकियों के लिए लाइट और कुछ के लिए डार्क कंट्रास्ट कलर सेलेक्ट कर सकते हैं। यह आपके कमरे को यूनीक और एलिगेंट बनाने में आपकी मदद करेगा।(घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 तरह के डिजाइनर पर्दे)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-  घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स

कमरे को दें विंटेज टच

how to decor your bedroom according to trend

व‍िंटेज लुक एक ऐसा होम डेकोर आइडिया है, जो लोगों को काफी पसंद आता है और यह हमेशा ट्रेंड में भी रहता है। ऐसे में, आपको पूरा बेडरूम को ड‍ेकोर व‍िंटेज करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए कुछ चीजों के साथ भी आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। जैसे आप व‍िंटेज लुक वाला कोई म‍िरर या कोई लैंप अपने बेडरूम में शाम‍िल कर सकती हैं। ये आपके कमरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।

इसे भी पढ़ें- लिविंग रूम को डेकोरेट करते समय ना रखें ये चीजें

 

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।