करवा चौथ पर पार्टनर के साथ Google Gemini से बनाएं परफेक्ट तस्वीर, नोट करें 10 बेस्ट AI Prompts

इस साल 2026 में करवा चौथ का त्योहार 29 अक्‍टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने पत‍ि के साथ खूबसूरत तस्‍वीरें चाहती हैं, तो हम आपके लि‍ए बेस्‍ट AI Prompts लेकर आए हैं।
Updated:- 2026-10-28, 11:00 IST
karwa chauth couple photo with ai prompts

करवा चौथ 2026 पर अगर आप बिना फोटो खिंचवाए अपने और अपने पार्टनर की एकदम परफेक्ट, खूबसूरत और रियलिस्टिक तस्वीरें बनाना चाहती हैं, तो AI का इस्तेमाल एक बहुत ही मजेदार और नए तरीके से कर सकती हैं। इन्‍हें देखकर लगेगा ही नहीं क‍ि ये एआई से बनी तस्‍वीरें हैं। ऊपर से ये खूबसूरत भी होंगे।

करवा चौथ की तस्‍वीरों के ल‍िए बेस्‍ट AI Prompts

हम आपके लि‍ए यहां 10 एकदम यूनिक और अलग स्टाइल के AI प्रॉम्प्ट्स लेकर आए हैं। इन्हें आप कॉपी-पेस्ट करके सीधे इमेज जनरेट कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

1. करवा चौथ पर विंटेज रॉयल लुक के ल‍िए

AI Prompt: मेरी और मेरे पति की 1970 के दशक की पुरानी विंटेज स्टाइल में एक बहुत ही खूबसूरत फोटो बनाओ। हम दोनों ने पारंपरिक कपड़े पहने हैं और एक पुराने राजस्थानी महल के खिड़की-झरोखे के पास बैठे हैं। मैंने लाल सिल्क साड़ी पहनी है और मेरे पति ने क्रीम शेरवानी। ढलती शाम की हल्की धूप आ रही है और पास की मेज पर पीतल की सजावटी करवा थाली रखी है। फोटो में सॉफ्ट वार्म टोन्स और एक शाही क्लासिक फील होनी चाहिए।

karwa chauth couple photo with ai prompts (1)

image credit- ai

यह भी पढ़ें- Google Gemini से करवा चौथ की फोटो बनवाना है बिलकुल आसान, इन Hindi AI Prompts से हर फोटो दिखेगी एकदम असली जैसी

2. बारिश की शाम और दीयों की चमक

AI Prompt: मेरी और मेरे पति की छत पर ली गई एक बहुत ही रोमांटिक फोटो बनाओ। आसमान में हल्की-हल्की बारिश की बूंदें गिर रही हैं और पूरी छत पर ढेर सारे जलते हुए दीये रखे हैं। मैंने हरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी है और मेरे पति ने क्रीम कुर्ता-पायजामा। हम दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब खड़े होकर प्यार से मुस्कुरा रहे हैं। पानी की बूंदों और दीयों की चमक चेहरे पर साफ दिखनी चाहिए।

karwa chauth couple photo with ai prompts (2)

image credit- ai

3. मेहंदी का बारीक आर्ट द‍िखाने के ल‍िए

AI Prompt: करवा चौथ की शाम का मेरा और मेरे पति का एक क्लोज-अप फोटो बनाओ। मेरे हाथों में बहुत ही सुंदर और बारीक मेहंदी लगी हुई है और मैंने अपने हाथ में एक जलता हुआ दीया पकड़ा है। मेरे पति ने बहुत प्यार से मेरी कलाई थाम रखी है। मेरे हाथों में लाल और सुनहरी कांच की चूड़ियां दिख रही हैं। बैकग्राउंड में मोमबत्तियों की हल्की धुंधली रोशनी होनी चाहिए।

karwa chauth couple photo with ai prompts (12)

image credit- ai

4. तारों भरा आसमान और शैडो आर्ट इमेज के ल‍िए

AI Prompt: तारों से भरे नीले आसमान के नीचे मेरी और मेरे पति की एक खूबसूरत सिलुएट (छायाचित्र) फोटो बनाओ। हम दोनों एक खुली छत या पहाड़ी किनारे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े हैं। दूर आसमान में आधा चांद चमक रहा है। माहौल एकदम शांत और जादुई लग रहा है, जिसमें सिर्फ हमारी परछाईं और हमारे पारंपरिक कपड़ों की आउटलाइन साफ दिखाई दे रही है।

karwa chauth couple photo with ai prompts (4)

image credit- ai

5. कैनवास ऑयल पेंटिंग जैसी फोटो

AI Prompt: करवा चौथ मनाते हुए मेरी और मेरे पति की एक रियलिस्टिक कैनवास ऑयल पेंटिंग बनाओ। मैंने रानी पिंक रंग का भारी लहंगा पहना है और मेरे पति ने मैरून रंग का कुर्ता। हम दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। इस फोटो में किसी मशहूर आर्टिस्ट की हाथ से बनाई गई पेंटिंग जैसे ब्रश स्ट्रोक्स और गाढ़े रंगों का टेक्सचर दिखना चाहिए।

karwa chauth couple photo with ai prompts (5)

image credit- ai

6. मॉडर्न कैंडललाइट डिनर की तरह इमेज

AI Prompt: एक मॉडर्न और लग्जरी रूफटॉप रेस्टोरेंट में करवा चौथ मनाते हुए मेरी और मेरे पति की फोटो बनाओ। मैंने मैरून अनारकली सूट पहना है और मेरे पति ने फॉर्मल ब्लेजर। हमारी टेबल पर करवा चौथ की पूजा थाली के साथ-साथ मोमबत्तियां और गुलाब की पंखुड़ियां सजी हैं। बैकग्राउंड में पूरे शहर की जगमगाती हुई लाइट्स दिखनी चाहिए।

karwa chauth couple photo with ai prompts (6)

image credit- ai

यह भी पढ़ें- Google Gemini से करवा चौथ पर चांद देखते हुए कपल फोटो बनाने के लिए Hindi AI Prompts देखे यहां, इन से पार्टनर के साथ रोमांटिक पोज में तस्‍वीरें बना सकती हैं आप

7. बॉलीवुड रेट्रो ड्रामा स्‍टाइल में फोटो

AI Prompt: 90 के दशक की किसी बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म के पोस्टर जैसी मेरी और मेरे पति की फोटो बनाओ। हम दोनों पारंपरिक कपड़े पहने हैं। हवा में उड़ता हुआ मेरा लाल दुपट्टा, हमारे आसपास आसमान में तैरते हुए जलते हुए आकाश दीप (लैंटर्न) और पीछे धुंधली रोशनी है। फोटो में बहुत ही इमोशनल और फिल्मी फील आनी चाहिए।

karwa chauth couple photo with ai prompts (7)

image credit- ai

8. फेयरी टेल गार्डन जैसी तस्‍वीर

AI Prompt: एक जादुई बगीचे की फोटो बनाओ जहां पेड़ों पर ढेर सारी फेयरी लाइट्स और कांच की लालटेनें लटकी हैं। मैं और मेरे पति हाथ में हाथ डाले उस बगीचे में टहल रहे हैं। मैंने रॉयल ब्लू रंग की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। रात के अंधेरे में चारों तरफ एक हल्की जादुई रोशनी छाई है जो फोटो को एकदम परीकथा (Fairytale) जैसा लुक दे रही है।

karwa chauth couple photo with ai prompts (8)

image credit- ai

9. व्रत खोलने का कैंडिड मोमेंट वाली फाेटो

AI Prompt: व्रत खोलने के ठीक बाद का मेरा और मेरे पति का एक एकदम नेचुरल और कैंडिड फोटो बनाओ। मेरे पति अपने हाथों से मुझे प्यार से पानी पिला रहे हैं और हम दोनों के चेहरे पर एक सच्ची, प्यारी मुस्कान है। इसमें कोई पोज नहीं होना चाहिए, सब कुछ एकदम रियल लगे। बैकग्राउंड में गेंदे के फूलों और दीयों की हल्की सजावट हो।

karwa chauth couple photo with ai prompts (9)

image credit- ai

10. हवेली का झूला (देसी विलेज वाइब)

AI Prompt: एक पुरानी पारंपरिक हवेली के आंगन में फूलों से सजे लकड़ी के बड़े से झूले पर मेरी और मेरे पति की फोटो बनाओ। मैं झूले पर बैठी हूं और मेरे पति पीछे खड़े होकर मुझे प्यार से देख रहे हैं। हम दोनों ने ठेठ पारंपरिक एथनिक कपड़े पहने हैं। आसपास मिट्टी के दीये, पीतल के बर्तन और करवा चौथ का पूरा देसी माहौल होना चाहिए।

karwa chauth couple photo with ai prompts (10)

image credit- ai

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से

mage Credit-AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।