Mon Sep 21, 2026 | Updated 01:50 AM IST

हीटवेव से बचने के लिए ऐसे करें खिड़की को कवर

देशभर में गर्मी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान होने वाली हीटवेव से बचने के लिए खुद के साथ घर को भी सेफ रखना जरूरी है। खिड़की से आने वाली गर्म हवा को रोकने के लिए ये आसान हैक्स अपना सकती हैं।  
Updated:- 2024-05-29, 12:20 IST
image

गर्मी का पारा बढ़ने की वजह से देश के कुछ जगहों पर रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार द्वारा लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। अगर बहुत जरूरी नहीं है तो घर से बाहर न निकलें। ऐसे में लोग हीटवेव से बचने के कारण घर में रहना पसंद कर रहे हैं। लेकिन तेज गर्मी और बढ़ते पारे की वजह से घर में मौजूद कूलर और पंखे से भी गर्म हवा आ रही है और जब  धूप निकलती है, तो पूरा घर तपने लगता है। खासतौर से दोपहर के वक्त यह समस्या अधिक बढ़ जाता है।

अक्सर लोग घर बनवाते समय बड़ी खिड़कियां लगवाना पसंद करते हैं ताकि ठंड में धूप और गर्मी में हवा अच्छे से आ सके। लेकिन कई बार यही खिड़कियां परेशानी का कारण बन जाती है। ऐसे में लोगों का दिन गुजारना काफी मुश्किल हो गया है। इस समस्या से बचने के लिए आप अपने घर की खिड़कियों और दरवाजे को अच्छे से कवर करके हीटवेव से बच सकती हैं।

खिड़की को बंद करने के लिए मोटे पर्दे का करें इस्तेमाल

अगर आपके घर की खिड़की बढ़ी और गर्म हवा सीधे कमरे में आती है,तो ऐसे में आप वहां पर मोटे और कॉटन का पर्दा लगवाए। इसके साथ ही खिड़कियों के दरवाजे दोपहर के समय बंद रखें।

इसे भी पढ़ें-गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये Green Plant Curtains

शेड्स की मदद से करें कवर

How To Cover Window With Shades

हीटवेव से बचने के लिए आप अपने घर की विंडो को शेड्स की मदद से कवर कर सकते हैं। शेड्स की मदद से आप घर में आने वाली धूप से बचा सकती हैं। इन्हें दिन की वजह बंद और रात के वक्त इसे खोल सकती हैं।

घास व बांस वाले लगाएं पर्दे

How To Cover Window

बाहर से आने वाली धूप और लू से बचने के लिए आप घर की खिड़कियों पर घास वाला पर्दा लगाएं। इसे आप घर में मौजूद वेस्ट कूलर घास की मदद से भी तैयार कर सकती हैं। इसे लगाकर इसपर पानी की छिड़काव करें।

खिड़की पर रखें हैंगिंग प्लांट

How To Cover Window For Heatwave

लू से बचने के लिए घर में पौधे लगाएं। इन प्लांट्स को आप घर के कोने व खिड़कियों पर रख सकते हैं। इससे न सिर्फ घर की शोभा बढ़ेगी बल्कि बाहर से आने वाली हवा भी ठंडी महसूस होगी। इसके लिए आप खिड़की पर हैंगिंग प्लांट्स लगाएं।

विंडो को कवर करने के लिए कार्डबोर्ड का करें इस्तेमाल

How To Cover Window With Card board

घर की खिड़की को बंद करने के लिए आप कार्डबोर्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कार्डबोर्ड को खिड़की के नाप के बराबर काटकर रस्सी की मदद से खिड़की में बांध दें। एक साथ 3-4 कार्डबोर्ड लगाने से बाहर से आने वाली धूप घर के अंदर नहीं आ पाएगी।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बिना एसी और पंखे के घर को ठंडा करने के तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।