herzindagi
How to set up a balcony vegetable garden

Terrace Vegetable Gardening: सब्जियों के पौधों ने घेर रखी है पूरी छत, इन हैक्स से तैयार करें परफेक्ट वेजिटेबल गार्डन

केमिकल फ्री सब्जी और फल खाने के लिए लोग बालकनी और छत पर वेजिटेबल ग्रो करना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार कम पौधे लगाने के बावजूद छत भरी हुई लगती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि परफेक्ट स्मॉल वेजिटेबल गार्डन कैसे तैयार कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-13, 16:30 IST

शहरों में बढ़ती आबादी और जगह की कमी के कारण लोग छत या बालकनी में फल-फूल और सब्जियों के पौधे उगाना पसंद करते हैं। लेकिन सब्जियों के बेल वाले पौधों ज्यादा जगह घेरते हैं। ऐसे में बाकी पौधों को लगाने में दिक्कत होने के साथ ही छत पर टहलने या बैठने की जगह नहीं बचती है। अगर आप भी इस परेशानी को फेस कर रही हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे में हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप छत को खाली रखने के साथ-साथ परफेक्ट वेजिटेबल गार्डन तैयार कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में।

बड़े कंटेनर का करें इस्तेमाल

how to make perfect vegetable garden on terrace step by step

सब्जी उगाने के लिए छोटे-छोटे डिब्बे या गमले का प्रयोग करने के बजाय बड़े कंटेनर का उपयोग करें। इसके लिए एक बड़े बॉक्स को तीन हिस्से में करते हुए क्यारी तैयार कर बीज बोएं। ध्यान रखें कि धनिया, पुदीना जैसी सब्जी को एक साथ लगाएं। इसके बाद पालक, सरसों और मेथी को उगाने के लिए अलग कंटेनर इस्तेमाल करें। इस तरह से आप एक कंटेनर में 3-4 सब्जियों को एक साथ ग्रो कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Rooftop Garden: भिंडी के पौधों में लग रही हैं सफेद मक्खियां, इलाज के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे

सीजनल सब्जियों को करें ग्रो

अगर आप नियमित रूप से सब्जियों को उगाना पसंद करती हैं, तो ध्यान रखें कि आप जिन पौधों को उगा रही हैं। उसका सीजन जाने के बाद उन्हें कंटेनर से हटाकर दूसरे सीजन की सब्जियों को बोएं। कई बार हमारे बगीचे में बिना वजह पौधे लगे होते हैं, जो जगह को घेर कर रखते हैं।

वर्टिकल गार्डनिंग करें

वेजिटेबल को उगाने के लिए वर्टिकल गार्डनिंग एक अच्छा तरीका है, खासकर जब आपके पास जगह कम हो। आप दीवारों पर हुक की मदद से गमले, रैक और पीवीसी पाइप को फंसा कर पौधों को लगा सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

टेम्पररी शेड का करें उपयोग

गर्मी के मौसम में पौधों को धूप से बचाने के लिए टेम्परी शेड का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको प्लांट को बार-बार अंदर बाहर नहीं करना पड़ेगा। साथ ही बाकी जगह को गंदा होने से बचा सकते हैं।

बेल वाले पौधों को सही करें

how make perfect vegetable garden

तोरई, खीरा, लौकी और अन्य बेल वाले पौधों के लिए जाल का इस्तेमाल करें। इससे पौधे जमीन पर फैलने के बजाय सही तरीके से व्यवस्थित रहेंगे। साथ ही आप इसे छत पर छांव भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-बगीचे में उगाएं ये पौधे देखते ही हो जाएगा दिल गार्डन-गार्डन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।