Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:41 AM IST

टॉयलेट सीट के किनारों पर जम गया पीला दाग? बिना महंगे क्लीनर से हो सकता है साफ, बस फॉलों करें ये टिप्स

कई बार महिलाएं यह सोचकर परेशान हो जाती हैं कि रोज सफाई के बाद भी टॉयलेट सीट पीली क्यों दिखने लगती है। पीलापन अक्सर सीट के पीछे वाले हिस्से, ढक्कन के नीचे का एरिया और रिम के अंदरूनी किनारे में नजर आता है।
Updated:- 2026-02-19, 12:34 IST
how to clean yellow stain on toilet seat corners

टॉयलेट सीट एक हफ्ते में ही पीली नजर आने लगती है। अगर आप इसकी सफाई नहीं करेंगी, तो इसका दाग धीरे-धीरे इतना ज्यादा गहरा होता जाएगा कि इसे महंगे से महंगे क्लिनर से भी साफ करना मुश्किल हो जाएगा। इसी चलते कुछ लोग हर हफ्ते वीकेंड वाले दिन इसकी सफाई करते हैं। हालांकि, कई लोग केवल सीट की सफाई पर ध्यान देते हैं और किनारों की सफाई करना भूल जाते हैं। हर रोज यूरिन की बूंदें किनारों पर गिरती रहती है और ब्रश इन किनारों तक पहुंच नहीं पाता, जिससे धीरे-धीरे गंदगी जमा होती रहती है और यह पीली पड़ने लगती है। ऊपर से अगर बाथरूम साफ दिखाई भी दे रहा है, तो क्या हुआ अगर आप झूक कर देखेंगी, तो टॉयलेट सीट के कोने गंदे होते हैं। अगर काफी समय से आपने सीट के कॉर्नर की सफाई पर ध्यान नहीं दिया है, तो यह जल्दी साफ नहीं होने वाला। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्लिनींग के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से पीलापन साफ कर लेंगी।

टॉयलेट सीट के कॉर्नर की सफाई कैसे करें?

सिरका (Vinegar) और बेकिंग सोडा- अगर पीलापन साफ करना मुश्किल हो रहा है, तो इसके लिए आपको टिप्स फॉलो करना होगा। बेकिंग सोडा और सिरका का कॉम्बिनेशन पीलेपन को जड़ से खत्म कर देता है। इसे यूज करने के लिए आपको पूरी रात सफेद सिरका और बेकिंग सोडा पीलेपन के दाग पर डालकर छोड़ देना है। इसके बाद सुबह आप ब्रश की मदद से साफ करें। आप देखेंगी की दाग साफ करने के लिए आपको ज्यादा नहीं रगड़ना होगा।

यह भी देखें- टॉयलेट सीट नीचे से हो गई है पीली, तो इन 3 चीजों की मदद से हो जाएगी चकाचक

yellow toilet seat stains

नींबू और नमक का घोल

इस टिप्स को आपको लगभग हफ्ते में 3 से 4 बार करना होगा। इससे यह आसानी से साफ हो जाएगा। यह एक नेचुरल क्लींजर है। इसे यूज करने के लिए सबसे पहले आपको सीट के किनारों पर आधे कटे नींबू को रगड़ना है। अगर आप हाथों का यूज नहीं करना चाहती हैं, तो नमक और नींबू का घोल तैयार करके सीट के पीलेपन वाले निशान पर डालें। इसे 3 से 4 घंटे छोड़ने के बाद ब्रश की मदद से रगड़ें। आपको हफ्ते में 3 बार ऐसा करना होगा। इससे पीलापन खत्म हो जाएगा। यह टॉयलेट सीट साफ करने का अच्छा तरीका है।

यह भी देखें- टॉयलेट सीट पर लगे दाग को निकालने के लिए किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

how to clean yellow stains from toilet seat edges

गर्म पानी और डिटर्जंट पाउडर

इसके लिए आपको रात में सफाई करनी होगी। रात में आप को भी डिटर्जंट पाउडर का गाढ़ा घोल तैयार करें और पीलेपन के दाग पर डालकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह आप गर्म पानी धीरे-धीरे डालें और ब्रश की मदद से रगड़ें। हफ्ते में से 3 बार ऐसा करने से दाग आसानी से साफ हो जाएगा। यह टॉयलेट सीट साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।

toilet seat cleaning

कोल्ड ड्रिंक से करें साफ

यह जुगाड़ भी कई लोग करते हैं। टॉयलेट सीट के कॉर्नर साफ करने के लिए आपको सीधा कोल्ड ड्रिंक को निशान पर डालना है और फिर ब्रश की मदद से इसे तुरंत रगड़ना शुरू करना है। कोल्ड ड्रिंक डालते ही आप देखेंगी कि फर्श पर झाग बनने लगता है। जब झाग बन रहा हो, तभी ब्रश से रगड़ना है, लेट नहीं करना है। इससे पीला दाग तुरंत साफ हो जाएगा। 

yellow toilet seat stains

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

FAQ
टॉयलेट सीट के किनारों पर पीलापन जमने का मुख्य कारण क्या है?
यूरिन का जमा होना और इसकी नियमित सफाई न होना इसका सबसे बड़ा कारण हो सकता है। 
बिना महंगे क्लीनर के टॉयलेट सीट के दाग हटाए जा सकते हैं? 
सफेद सिरका (Vinegar) और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन सबसे पावरफुल मनाया जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।