पीले पड़े व्हाइट फोन कवर को इन तरीकों से करें साफ

फोन को टूटने से बचाने के लिए कवर काम आते हैं। आजकल मार्केट में कवर के हजारों डिजाइन मिलते हैं। यहां, तक कि आप कवर पर डिजाइन कस्टमाइज भी करवा सकती हैं, लेकिन क्या आप भी अपने फोन के लिए केवल व्हाइट कवर केस ही खरीदती हैं? व्हाइट कवर देखने में अच्छा तो लगता है, लेकिन यह जल्दी गंदा होकर पीला पड़ने लगता है। अब हर बार नया कवर खरीदने का टाइम कहां ही होता है। ऐसे में आप इसे आसानी से साफ कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही पीले पड़े कवर केस को साफ करने का तरीका बताएंगे।
विनेगर आएगा काम
क्या करें?
- एक बड़े पतीले में कवर केस रखें।
- अब इसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा छिड़क लें और ऊपर से एक कप व्हाइट डिस्टिल्ड विनेगर डाल दें।
- जैसे ही आप विनेगर डालेंगी, तब यह बेकिंग सोडा झाग छोड़ने लगेगा।
- अब इस पेस्ट में कवर केस को कम से कम एक घंटे तक भीगने के लिए रख दें।
- करीब एक घंटे बाद केस को धो लें और कपड़े से पोंछ लें।
इसे भी पढ़ें: घर पर इन तरीकों से बनाएं अपने लिए स्टाइलिश फोन कवर
बेकिंग सोडा आएगा काम
क्या करें?
- सबसे पहले फोन कवर को टॉवल से लपेट लें।
- अब पूरे कवर पर बेकिंग सोडा छिड़क लें।
- कवर के एक तरफ से शुरू करें।
- ब्रश को गीला कर लें और फिर इसे रगड़ना शुरू करें।
- ब्रश को सर्कुलर मोशन में घुमाएं और उन एरिया पर खास ध्यान दें, जहां पीलापन ज्यादा है।
- अगर पेस्ट सूख जाए तो आप और पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कम से कम 5-10 मिनट तक कवर को अच्छे से रब कर लें।
- आखिर में कर को पानी से साफ कर लें और सूखने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें: पुराने फोन कवर्स को इन पांच तरीकों से भी किया जा सकता है रियूज, जानिए
डिश सोप का करें इस्तेमाल
क्या करें?
- एक चम्मच डिश सोप में आधा छोटा कप गुनगुना पानी मिला लें।
- अब खराब पड़े टूथब्रश के मदद से फोन कैसे को हल्के दवाब के साथ रगड़ लें।
- अंदर और बाहर दोनों तरफ अच्छे से रब कर लें।
- आप चाहें, तो इस पानी में फोन केस को कुछ देर भिगोकर भी रख सकती हैं।
- अब कवर को साफ पानी से धो लें।
- माइक्रो फाइबर क्लॉथ की मदद से केस को पोंछ लें और फिर सूखने के लिए छोड़ दें।
- अब आप नए और साफ फोन कवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।