सफेद वॉश बेसिन को साफ करने के आसान हैक्स

10 मिनट में सफेद वॉश बेसिन आप आसानी से चमका सकती हैं। हम आपको सफेद वॉश बेसिन को साफ करने के कुछ आसान हैक्स बताने वाले हैं। 

 

how to clean basin

वॉश बेसिन का इस्तेमाल हम सभी रोजाना करते हैं। ज्यादातर वॉश बेसिन सफेद होते हैं, ऐसे में यह कुछ दिनों में ही पीला होने लगता है। एक बार सफेद वॉश बेसिन पीना हो जाएं तो इसे साफ करना मुश्किल हो सकता है। क्या आपको पता है कि इसे केवल 10 मिनट में साफ कर सकती है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने सफेद वॉश बेसिन को मिनटों में चमका सकती हैं।

अगर आपको घर में सिरेमिक वॉश बेसिन है या फिर स्टील का वॉश बेसिन है। दोनों की ही सफाई समय- समय पर करना चाहिए। आज हम जो आपको हैक्स बताने वाले है इसकी मदद से आप दोनों ही वॉश बेसिन की सफाई मिनटों में कर लेगी।

कोल्ड ड्रिंक से करें बेसिन की सफाई

dirty wash basin hacks

कोल्‍ड ड्रिंक की मदद से आप अपने पीली और खराब सफेद वॉश बेसिन को फिर से नया बना सकती है। कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल करने से पहले आपको ध्यान देना है कि कोल्ड ड्रिंक ब्लैक कलर का ना हो। वरना या बेसिन में दाग छोड़ सकता है। कोल्ड ड्रिंक को आप पूरे बेसिन में डालकर छोड़ दें। करीब आधा घंटे के बाद बेसिन को नार्मल ब्रश की मदद से साफ करें और पानी से धोएं। यह नए बेसिन की तरह चमकने लगेगा।

नींबू और बेकिंग सोडा से करें बेसिन की सफाई

perfect washbasin for your washroom

नींबू और बेकिंग सोडा की मदद से जिद्दी से जिद्दी दाग को साफ किया जा सकता है। आपको एक कटोरी में नींबू और बेकिंग सोडा को मिलाना है और उसका घोल तैयार करना है। इसे पूरे बेसिन में अच्छे से लगा देना है। कुछ घंटे के बाद बेसिन को आप नार्मल पानी से साफ करेगी तो यह साफ हो जाएंगा। इतना ही नहीं बेसिन का पीलापन भी गायब हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-10 मिनट में वॉश बेसिन को चमकाने के हैक्स, गहरे से गहरा दाग हो जाएगा साफ

बेसिन के दाग कैसे हटाए?

बेसिन पर अगर कोई जिद्दी- दाग लग गया है कि इसे हटाने के लिए आपको एक कटोरी में बेकिंग सोडा और विनेगर का पेस्ट तैयार करना है। इसे पूरे बेसिन में लगाना है फिर 2 घंटे के बाद स्पॉन्ज की मदद से अपने सफेद वॉश बेसिन की सफाई करनी है। इसकी मदद से कोई भी दाग मिनटों में निकल जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-बाथरूम में पॉट और टाइल्स के पीले दाग निकालने का आसान तरीका

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP