गंदे से गंदे व्हाइट शूज को 5 मिनट में साफ करता है ये 1 नुस्खा

How To Clean White Shoes In Hindi: अक्सर आपने सुना होगा कि लोग किसी भी व्यक्ति का चेहरा देखने से पहले यह देखते हैं कि उसने क्या पहना है और क्या नहीं। खासकर दूसरों की नज़र सबसे पहले चप्पल या जूते पर ही जाती है। अगर जूता गंदा हो तो सामने वाला व्यक्ति 1 सेकंड के अंदर जज करने लगता है कि सामने वाले का स्टेट्स कैसा है।
वैसे तो अन्य जूते को लेकर नहीं, लेकिन जब सफ़ेद जूते की बात होती है तो उसकी सफाई पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती है। अगर सफ़ेद जूता गंदा है तो दूर से ही नज़र आने लगता है, इसलिए उसकी सफाई पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होती है।
अगर आपका भी व्हाइट शूज कुछ अधिक गंदा हो गया है या फिर जूते पर किसी चीज का दाग लग गया है तो आप उसे 5 मिनट के अंदर सिर्फ 1 चीज से एकदम क्लीन कर सकते हैं। (How To Clean White Shoes In Hindi) आइए जानते हैं कैसे?
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का करें इस्तेमाल
जी हां, जिस 1 चीज के बारे में हम आपसे जिक्र कर रहे हैं उसका नाम हाइड्रोजन पेरॉक्साइड है। घर की सफाई या किसी भी चीज से दाग को हटाने के लिए आपने इसका एक बार नहीं बल्कि कई बार इस्तेमाल किया होगा। आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से गंदे से गंदे व्हाइट शूज को चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें 1-2 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें और मिश्रण में जूते को डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- नोट: मिश्रण को अधिक गर्म नहीं करना है।
- नोट: अगर घर में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड नहीं है तो आप किसी जेनरल स्टोर से खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को चुटकी में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
व्हाइट शूज से जिद्दी दाग हटाने के टिप्स
अगर व्हाइट शूज पर घास, सब्जी आदि चीजों का दाग लग गया है तो हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड के इस्तेमाल से चुटकी में साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड को डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को लेकर दाग वाले हिस्से पर लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से टूथब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- इससे सफ़ेद जूते पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाते हैं।
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और नींबू का करें उपयोग
अभी तक तो आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल जान ही चुके होंगे, लेकिन आपको बता दें कि हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और नींबू का मिश्रण भी गंदे से गंदे सफ़ेद जूते को एकदम नया बनाने के लिए बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 2 कप पानी में 1 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच नींबू के रस को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 2 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद मिश्रण में ब्रश या क्लीनिंग ब्रश को डुबोकर जूते पर रगड़े।
- इससे सफ़ेद जूता एकदम क्लीन हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गमले की मिट्टी को ऐसे बनाएं उपजाऊ, पौधे फूल से भर जाएंगे
सफ़ेद जूता को क्लीन करने के अन्य टिप्स
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और बेकिंग सोडा के अलावा अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से गंदे से गंदे व्हाइट शूज 5 मिनट में क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा टूथपेस्ट के इस्तेमाल से भी जूते की सफाई कर सकते हैं। बोरेक्स पाउडर भी सफ़ेद जूते को साफ करने के लिए एक बेस्ट क्लीनिंग चीज है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(i.tying)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।