व्हाइट लेदर शूज को साफ करने का आसान तरीका जानें

क्या आपके पास लेदर सफेद जूते हैं? पर आप इन्हें पहनने से पहले कई बार सोचती हैं, क्योंकि यह जल्दी गंदे हो जाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको गंदे से गंदे व्हाइट लेदर के जूते को साफ करने का आसान तरीका बताएंगे। बस इसके लिए आपको टूथपेस्ट की जरूरत पड़ेगी। इसका इस्तेमाल कर चुटकियों में जूते साफ हो जाएंगे। अब आप सोच रही होंगी कि कैसे तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल
किसी भी प्रकार के जूतों को साफ करने के लिए टूथपेस्ट एकदम बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आपके लेदर शूज गंदे हो गए हैं तो इसके लिए नॉन जेल टूथपेस्ट का उपयोग करें। क्योंकि जेल वाले टूथपेस्ट में ऐसे इंग्रीडियंट्स पाए जाते हैं, जिससे जूते खराब हो सकते हैं। आप चाहें तो कलर्ड टूथपेस्ट से भी जूते साफ कर सकती हैं।
टेस्ट करके देखें
अगर आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर रही हैं तो जूते पर एक बार टेस्ट कर लें। क्योंकि बाजार में कई टूथपेस्ट मिलते हैं, जिनमें अलग-अलग इंग्रीडियंट्स होते हैं। यानी जूते के किसी भी पार्ट पर थोड़ा सा पेस्ट लगा लें। करीब 20 मिनट बाद इसे साफ कर लें। अगर टूथपेस्ट की वजह से दाग लगता है, तो इसका उपयोग न करें।
इसे भी पढ़ें: इन 5 तरह के जूतों पर लगे दाग अब चुटकियों में होंगे साफ
टूथब्रश से करें स्क्रब
इसे भी पढ़ें: सफेद जूते पर लगे जिद्दी दाग और गंदगी को चुटकियों में साफ कर देगा बेकिंग सोडा, जानें कैसे
जूते सुखाएं
अब आखिरी स्टेप जूतों को अच्छे से सूखाना है। इसके लिए एक साफ कपड़ा लें और जूते पर दबाएं। कपड़ा नमी को सोख लेगा। आप चाहें तो सामान्य तरीके से भी इन्हें सूखा सकती हैं। (जूतों के लिए क्लीनिंग हैक्स)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।