महंगे टीवी क्लिनर की जगह रसोई की इन 5 चीजों से मिनटों में साफ करें Tv Screen, जानें डस्ट से बचाने के ट्रिक्स

महंगे केमिकल क्लीनर के बजाय घर में मौजूद चीजों जैसे डिस्टिल्ड वॉटर और सफेद सिरके से टीवी स्क्रीन को कैसे साफ करें?जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Updated:- 2026-05-18, 15:52 IST
image

लिविंग रूम हो या बेडरूम, टीवी स्क्रीन पर जमी धूल, गंदगी और उंगलियों के जिद्दी निशान पूरे कमरे के लुक को खराब कर सकते हैं। अक्सर लोग टेलीविजन को साफ करने के लिए बाजार से महंगे और केमिकल युक्त टीवी क्लीनर खरीद लाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरा सी लापरवाही या गलत क्लीनर का इस्तेमाल आपके कीमती स्मार्ट टीवी की डिस्प्ले को हमेशा के लिए धुंधला या खराब कर सकता है? जी हां, ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय आप अपनी रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से टीवी स्क्रीन को शीशे की तरह चमका सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि टीवी को साफ करने के तरीके क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कैसे करें टीवी को साफ?

  • डिस्टिल्ड वॉटर और सफेद सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर एक घोल तैयार करें। सिरके में मौजूद माइल्ड एसिड स्क्रीन पर जमे चिपचिपे निशानों को बिना नुकसान पहुंचाए तुरंत साफ कर देता है।

2 - 2026-05-18T145357.240

  • यदि स्क्रीन पर ज्यादा गंदगी नहीं है, तो सिर्फ गुनगुने डिस्टिल्ड वॉटर या हल्के से रबिंग अल्कोहल की कुछ बूंदों का यूज तेल के निशानों को हटाने के लिए करें।

इसे भी पढ़ें - छोटे कमरों के लिए बेस्ट हैं ये स्पेस-सेविंग Tv Unit Designs, यहां से लें आइडियाज

  • सफाई के लिए हमेशा रसोई के साफ सूती कपड़े या माइक्रोफाइबर क्लॉथ को ही चुनें। इससे अलगा नारियल का तेल और कॉटन का मलमल कपड़ा बेहद उपयोगी है। 

1 - 2026-05-18T145359.159

  • सफाई शुरू करने से पहले टीवी को पूरी तरह से बंद कर दें और प्लग को सॉकेट से बाहर निकाल लें। ब्लैक स्क्रीन पर धूल और दाग ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।
  • कभी भी किसी भी लिक्विड को सीधे टीवी स्क्रीन पर स्प्रे न करें। इससे लिक्विड पैनल के किनारों से अंदर जाकर शॉर्ट सर्किट कर सकता है। हमेशा घोल को पहले कपड़े पर हल्का सा छिड़कें और फिर बेहद हल्के हाथों से स्क्रीन को गोल घुमाते हुए साफ करें।

इसे भी पढ़ें -TV हमेशा चौकोर ही क्यों होता है, गोल या तिकोना क्यों नहीं? इसके पीछे छिपी है खास वजह

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।