Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:51 AM IST

Cleaning Tips: टीवी की स्क्रीन पर लगे गंदे निशानों को 5 मिनट में साफ कर देंगे ये आसान हैक्स

लाख कोशिशों के बाद भी हमारा घर गंदा हो जाता है। टीवी की स्क्रीन पर भी अक्सर गंदे निशान लग जाते हैं, जिन्हें आप इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स की मदद से साफ कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-12-26, 18:04 IST
image

घर को साफ करने के लिए हम लाख कोशिशे करते हैं, मगर बावजूद इसके कुछ खास फायदा होता नहीं है। हमारे घर में मौजूद हर एक चीज बार-बार गंदी होती रहती है। अब आप टीवी की स्क्रीन को ही देख लिजिए। मगर आपके चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप टीवी की स्क्रीन पर लगे गंदे दागों को मिनटों में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं टीवी की स्क्रीन को साफ करने के हैक्स। 

टीवी की स्क्रीन को कैसे करें साफ 

tv screen

टीवी स्क्रीन को 5 मिनट साफ करने के लिए 1 बाउल पानी में गुनगुना पानी लें और उसमें शैंपू का आधा पाउच डाल दें। इसके बाद आपको घोल में टिशू गिला करना है और उसे अच्छे से निचोड़ कर पूरी स्क्रीन को साफ करना है। ऐसा करने के बाद साफ कपड़े या टिशू से स्क्रीन को दोबारा साफ करें। इस ट्रिक से आपके टीवी की स्क्रीन चमक उठेगी। आप चाहें तो शैंपू की जगह बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Cleaning tips: टीवी स्क्रीन दिखती है धुंधली तो ऐसे करें होममेड स्प्रे से क्लीन

टीवी स्क्रीन को धूल से कैसे बचाएं 

टीवी की स्क्रीन को धूल से बचाने का सबसे सही तरीका है कि आप टीवीकी स्क्रीन पर कवर चढ़ाएं। ऐसा करने से स्क्रीन पर सीधा धूप नहीं आएगी और टीवी साफ रहेगा। रोजाना एक बार टीवी की स्क्रीन पर सुखा कपड़ा फेर देने से भी स्क्रीन साफ हो जाती है। 

टीवी की स्क्रीन किस चीज से करें साफ

tv screen cleaningn hacks

टीवी के स्क्रीन को बढ़िया तरीके और जल्दी से साफ करने के लिए हमेशा सॉफ्ट कपड़े को यूज करें। कपड़े जितना सॉफ्ट होगी, टीवी की स्क्रीन उतनी ही जल्दी साफ हो जाएगी। खासतौर पर लोहे के जूने आदि से कभी भी टीवी की स्क्रीन को साफ करने की कोशिश ना करें। 

इसे भी पढ़ेंः इन सितारों ने स्क्रीन पर बूढ़ा दिखने से किया इनकार, छोड़ दिया सीरियल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।