बेड पर नई चादर डालते ही बच्चों ने लगा दिया है खाने का दाग, तो बिना धोए इस तरह करें साफ

घर में अगर छोटे बच्चे हैं, तो आप चादर गंदी होने से नहीं बचा सकते। चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें, वो एक दिन में ही चादर गंदी कर ही देते हैं। कभी खाना गिर जाता है, तो कभी खेलते-खेलते गंदगी लग जाती है। कभी किसी गंदगी में हाथ लगाने के बाद चादर पर पोछ लेना या कभी मिट्टी में खेलने के बाद आकर बिस्तर पर चढ़ जाना। यही कारण है कि चादर गंदी होने के बाद भी महिलाएं उसे कई दिनों तक बिस्तर पर डाले रखती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब आती है, जब चादर पर खाने का दाग लग जाए। हल्दी, मसालों या तेल का दाग आसानी से साफ नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही दाग लगे हुए चादर घर का लुक खराब करते हैं, इसलिए इसे हटाना पड़ता है और धोना पड़ जाता है। लेकिन अब आपको इसे धोने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप बिना धोए चादर से दाग साफ कर सकती हैं।
चादर से दाग कैसे हटाएं

चादर से दाग साफ करने के लिए आपको पूरे चादर को पानी में भिगोने या धोने की जरूरत नहीं है। आपको केवल उसी हिस्से पर ध्यान देना चाहिए, जहां दाग लगा है। इससे चादर बार-बार जल्दी धोने की झंझट खत्म हो जाएगी।
- इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में 1 चम्मच नमक डालकर पानी उबालें।
- पानी उबल जाने के बाद गैस बंद करें और चादर के उस हिस्से गर्म पानी में डाल दें, जहां दाग लगा है।
- 2 से 3 मिनट पानी में रखने के बाद चादर को हटाएं और इस पर नींबू रगड़ें।
- ऐसा करने से आप देखेंगे की दाग हल्का हो रहा है।
- आप इस प्रक्रिया को करने के दौरान डिटर्जंट पाउडर डालकर भी आप नींबू से साफ कर सकते हैं।
- ऐसा करने से दाग हल्का हो जाता है। अगर आप इस प्रक्रिया को 2 से 3 बार फॉलो करते हैं, तो दाग काफी हद तक आप हटा लेंगे।
इसे भी पढ़ें- मैट पर लग गया है दाग तो एक चम्मच डालें ये पाउडर, 5 मिनट में हो जाएगा गायब
चादर से खाने का दाग हटाने का दूसरा तरीका

- इसके लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन साथ में आप नमक का भी यूज करें।
- आपको पूरी चादर को पानी में भिगोने की जरूरत नहीं है, आप केवल उसी हिस्से पर बेकिंग सोडा का प्रयोग करें, जहां दाग लगा है।
- पहले आप दाग लगे हिस्से को पानी में से गिला करें।
- इसके बाद नमक और बेकिंग सोडा लगाकर, हल्के हाथ से रगड़ें।
- इसके बाद थोड़ा साबुन लगाएं और ब्रश से रगड़ें। इससे तेल और खाने का दाग हल्का हो जाएगा।
- इस प्रक्रिया को भी अगर आप 3 से 4 बार महीने में फॉलो करते हैं, तो दाग न के बराबर हो जाएगा।
- यह दाग साफ करने का आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें- घर के डस्टबिन में लगा कचरे का दाग मिनटों में हो जाएगा साफ, बस करें यह उपाय
चादर से अचार का दाग कैसे हटाएं

- यह ऐसा दाग है, जिसमें तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके साथ मसालों की वजह से भी दाग हटाना मुश्किल रहता है।
- इसलिए इस तरह के दाग को साफ करने के लिए आपको पहले उस हिस्से को गर्म पानी में डालना होगा, जहां दाग लगा है।
- गर्म पानी में डालने से दाग हल्का हो जाता है।
- इसके बाद आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर दाग एक छोटे से हिस्से पर लगा है, तो टूथपेस्ट लगाकर ब्रश से इसे रगड़ें।
- जब दाग हल्का होने लगे, तो नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- इस प्रक्रिया को करने से चादर पर दिखने वाला गाढ़ा दाग हल्का हो जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।