घर के डस्टबिन में लगा कचरे का दाग मिनटों में हो जाएगा साफ, बस करें यह उपाय

डस्टबिन जिसमें हर दिन आपके घर का कचरा इकट्ठा होता है। इसकी सफाई अगर आप हर दिन नहीं करेंगे, तो इसमें गिले कचरे का जिद्दी दाग पड़ जाता है। यह दाग इतना ज्यादा जिद्दी होता है कि पानी या साबुन की मदद से साफ नहीं होता। ऐसे में घर में पड़ा कचरे का डिब्बा बेहद गंदा नजर आता है।
इसलिए लोग हर 6 महीने में कचरे के डिब्बे को बदलने की सोचते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से गिले कचरे का दाग मात्र 10 मिनट में साफ हो जाएगा।
साथ ही आपके कचरे का डिब्बा बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा।
सिरका और नींबू की मदद से करें साफ
अगर आप अपने घर के डस्टबिन को ब्रश और साबुन की मदद से साफ कर चुकें है, लेकिन फिर भी गीले कचरे का दाग साफ नहीं हो रहा है, तो आप सिरके और नींबू की मदद से साफ कर सकते हैं। इससे दाग मात्र 10 मिनट में बिल्कुल गायब हो जाएगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करना है। इसके बाद आप इस पानी को डस्टबिन में डाल कर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब आप एक बर्तन में 2 ढक्कन सिरका डालें और एक नींबू काटकर इसमें मिला दें। (कोल्ड ड्रिंक हल कर सकती है ये 10 घरेलू समस्याएं)
- अब गर्म पानी को डस्टबिन में से गिरा दें और दाग वाले हिस्से पर सिरका और नींबू का मिश्रण लगाएं।
- 10 मिनट तक इसे कचरे के डिब्बे पर लगे रहने दें।
- इसके बाद आप इसे ब्रश की मदद से साफ करने से, ऐसा करने से आपके डस्टबिन में लगा कचरे का दाग पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- 2 रुपये का कॉफी का पाउच कैसे करेगा आपके काम में मदद, जानें
नींबू और बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का प्रयोग किसी भी तरह के दाग साफ करने के लिए अधिक प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इससे दाग आसानी से साफ हो जाता है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको घर के डस्टबिन को पानी से धो लेना है। इसके बाद आप एक बर्तन में 2 ढक्कन बेकिंग सोडा डालें और इसमें एक नींबू काटकर रस निकाल लें।
- इसके बाद आप इसे डस्टबिन में आधे घंटे तक लगाकर छोड़ दें। (पुराने स्टील के बर्तनों में लगी जंग से ऐसे पाएं छुटकारा)
- अब आप बर्तन धोने वाले लिक्विड को लेकर ब्रश की मदद से कचरे के डिब्बे को रगड़ें। ऐसा करने से दाग आसानी से छूट जाएगा।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है सिर्फ एक चम्मच नमक से आपके घर का कितना काम हो सकता है?
टॉयलेट क्लीनर
किसी भी तरह के टॉयलेट क्लीनर से आप कचरे के डिब्बे के दाग को साफ कर सकते हैं।
- इसके लिए आप एक खराब बर्तन में गर्म पानी लें और इसमें 2 ढक्कन टॉयलेट क्लीनर मिलाएं। इसके बाद आप इसे 10 मिनट के लिए डस्टबिन डालकर छोड़ दें।
- 10 मिनट के बाद आप एक लंबे ब्रश की मदद से डस्टबिन को रगड़ें।
- ध्यान रखें की इस पानी में हाथ न डालें, यह आपके हाथों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस तरह आपके घर का डस्टबिन बिल्कुल नए जैसा चमक जाएगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।