फिनाइल छोड़िए! पोछे के पानी में मिलाइए ये नेचुरल देसी लिक्विड, खुशबू के साथ फर्श भी दिखेगा एकदम चकाचक

घर की सफाई में फर्श को चमकाना सबसे जरूरी काम होता है। हम में से ज्यादातर लोग फर्श साफ करने के लिए फिनाइल या बाजार के महंगे केमिकल क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट सफाई का दावा तो करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद रसायन हमारी सेहत, खासकर बच्चों और पालतू जानवरों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके अलावा, इनकी तेज गंध कई लोगों को पसंद नहीं आती और कभी-कभी ये फर्श की चमक भी छीन लेते हैं। अगर आप भी अपने घर के फर्श की सफाई के लिए एक प्राकृतिक और इको-फ्रेंडली तरीका ढूंढ रही हैं,ताकि आपका घर ताजी और मनमोहक खुशबू से महक उठे, तो यह लेख आपके लिए ही है। यहां हम आपको एक ऐसा देसी लिक्विड बनाने के बारे में सिखाएंगे, जो आपके किचन में मौजूद साधारण चीजों से तैयार होगा। यह नुस्खा फर्श को चमकाने के साथ-साथ कीटाणुओं को भी दूर रखेगा और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपका एक भी रुपया ज्यादा खर्च नहीं होगा। तो आइए जानते हैं, उस जादुई देसी लिक्विड के बारे में जान लेते हैं। साथ ही, कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके बारे में भी बताएंगे।
पोछे के पानी में मिलाइए ये नेचुरल देसी लिक्विड
फर्श की रसायन-मुक्त सफाई के लिए एक अद्भुत पहाड़ी जुगाड़ सामने अपना सकती हैं। वह है- नींबू या संतरे के छिलकों से बना प्राकृतिक फ़्लोर क्लीनर। यह तरीका आपके पर्यावरण के अनुकूल है और आपकी सेहत ल जेब दोनों के लिए भी फायदेमंद है। नींबू और संतरे ऐसे फल हैं जिनका उपयोग लगभग हर घर में होता है, लेकिन इनके छिलके अक्सर फेंक दिए जाते हैं, जबकि ये छिलके गुणों का खजाना होते हैं। दरअसल, इन छिलकों में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। ये सिर्फ फर्श की गंदगी ही साफ नहीं करते, बल्कि उस पर मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को भी नष्ट कर देते हैं। साथ ही, ये आपके घर को एक प्राकृतिक और ताज़ी खुशबू से भर देते हैं।

इसे भी पढ़ें- पानी में इन दो चीजों को 1-1 चम्मच मिलाकर घर में लगाएं पोछा, शीशे जैसा चमक सकता है फर्श
घर में फ्लोर क्लीनर बनाने का तरीका
इस प्राकृतिक फ्लोर क्लीनर को बनाना बेहद आसान है। बस इन सरल चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले, नींबू या संतरे के छिलकों को अच्छी तरह से धूप में सुखा लें। सुनिश्चित करें कि वे पूरी तरह से सूख जाएं और कुरकुरे हो जाएं। यह उनमें मौजूद नमी को खत्म कर देगा, जिससे वे लंबे समय तक स्टोर किए जा सकते हैं और पाउडर बनाना आसान होगा।
- जब छिलके पूरी तरह सूख जाएं, तब उन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें। पाउडर जितना महीन होगा, पानी में उतना ही बेहतर घुलेगा।
- इस तैयार पाउडर को एक बाल्टी पोछे के पानी में मिलाएं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से पाउडर की मात्रा कम या ज़्यादा कर सकती हैं। अच्छी तरह मिलाएं ताकि पाउडर पानी में घुल जाए।
- अब इस घोल का उपयोग करके अपने घर के फर्श को साफ करें।
नींबू और संतरे के छिलकों से फर्श साफ करने के फायदे

- यह प्राकृतिक क्लीनर आपके फर्श को बेदाग़ और चमकदार बना देगा।
- नींबू और संतरे के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक गुण फर्श पर मौजूद कीटाणुओं और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
- पूरे घर में नींबू या संतरे की ताजगी भरी और मनमोहक खुशबू फैल जाएगी, जो रासायनिक फिनाइल की तेज गंध से कहीं ज्यादा सुखद होती है।
- यह पूरी तरह से प्राकृतिक और बायोडिग्रेडेबल है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता।
- यह एक जीरो-कॉस्ट या बहुत कम लागत वाला समाधान है, क्योंकि आप उन चीजों का उपयोग कर रही हैं जिन्हें आप आमतौर पर फेंक देती हैं।
इसे भी पढ़ें- अब केमिकल को कहें बाय-बाय, सिर्फ दस रुपये में रीठा से बनाएं नेचुरल फ्लोर क्लीनर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
- बिना वैक्यूम के फर्श से धूल कैसे साफ करें?
- टाइल, हार्डवुड या लैमिनेट जैसे गैर-कालीन फर्श के लिए धूल और गंदगी को हटाने में जरूरी नहीं कि आप वैक्यूम का इस्तेमाल करें। आप नम कपड़े, पोछा या स्पंज जैसे विकल्पों का उपयोग करके भी फर्श को चकाचक कर सकती हैं।
- फर्श को गंदा होने से कैसे बचाएं?
- गंदगी को रोकने के लिए फर्श पर झाड़ू और वैक्यूम करना जरूरी होता है। साथ ही, उचित पोछा लगाने की तकनीक अपनाना भी जरूरी होता है। बाहरी मलबे को अंदर आने से रोकने के लिए भी आपको कुछ रणनीतियां अपनानी चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।