बिना घर गंदा किए मिनटों में साफ कर सकती हैं पंखा, अपनाएं ये आसान तरीके

सर्दियों में पंखे का इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी यह बंद रहने के बाद भी गंदे हो जाते हैं। जब आप पंखा चलाएंगी, तो ऐसा लगता है जैसे पंखे से कचरा उड़कर नीचे गिर रहा है। हमें लगता है कि जब पंखा चल ही नहीं रहा, तो वह गंदा कैसे होगा? इसलिए, कई लोग बिना सफाई किए ही इसे चला देते हैं। ऐसे में पंखे पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी उड़कर पूरे कमरे में फैल जाती है। ऐसे में आपको पूरे घर की सफाई करनी पड़ती है। आप ऐसी गलती न करें, इसके लिए हमारे पास खास टिप्स हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पंखा साफ करने के कुछ आसान टिप्स विस्तार से बताएंगे।
सफाई से पहले बिजली बंद करें
जब भी आप पंखे की सफाई कर रही हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है। सफाई से पहले बिजली बंद करें। सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पंखा साफ करने से पहले स्विच और मेन पावर बंद कर दें। इसके साथ ही पंखे की सफाई के दौरान स्टूल या मजबूत कुर्सी का इस्तेमाल करें। घर में किसी को कहे कि वह नीचे से कुर्सी पकड़ कर रखे।
तकिए का कवर वाला तरीका
- क्या आपको पंखा साफ करने का तरीका पता है, यह तरीका बहुत पॉपुलर और असरदार है।
- इसके लिए आपको एक पुराना तकिए का कवर लाना है।
- अब आप इस कवर को पंखों की पंखुड़ी में डालें।
- हाथों से दबाते हुए इसे बाहर की तरफ खीचें।
- इससे सारी गंदगी कवर के अंदर आए जाएगी और नीचे नहीं गिरेगी
यह तकिए के कवर को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।
इसे भी पढ़ें- क्या है ऊनी कपड़ों को स्टोर करने का सही तरीका? न लगेगा कीड़ा, न आएगी नमी; सालों-साल चलेंगे आपके स्वेटर
अखबार या पुरानी चादर बिछाएं
- अगर आप चाहती हैं कि पंखा साफ करते समय कचरा पूरे घर में न फैले, तो गद्दे पर या जमीन पर एक गंदा चादर और पेपर फैला दें। अगर थोड़ी-बहुत धूल गिरे भी, तो सफाई आसान रहेगी। यह पंखे साफ करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। लोग अक्सर पंखे की सफाई करते समय इन टिप्स को फॉलो करते हैं।
- हल्का गीला कपड़ा इस्तेमाल करें
- अगर आप सूखे कपड़े से पंखा साफ करेंगी, तो धूल उड़कर जमीन पर और आपके बालों और आंखों में भी जा सकती है। इसलिए आप पंखे की पंखुड़ियों को गीले कपड़े से साफ करें। इससे गंदगी कपड़े में जमा हो जाती है। गीला कपड़ा धूल को पकड़ लेता है, जिससे वह नीचे नहीं उड़ती। इससे पंखा अच्छे से साफ भी हो जाता है।
- घर की सफाई के टिप्स आपके काम को आसान बना देते हैं।
इसे भी पढ़ें- Cockroach Related Facts: क्या आपको पता कॉकरोच कहां से लेते हैं सांस? इस जीव से जुड़ी ये 3 बातें कर देंगी हैरान
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।