काली और मैली हो गई है आपकी कंघी, तो यह एक घोल मिनटों में कर सकता है इसे साफ

महिलाओं को अपने बालों से बहुत प्यार होता है और वह इसकी केयर भी बहुत करती हैं। लेकिन, जिस चीज से बालों को संवारा जाता है उसकी देखभाल करना भूल जाती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कंघी की, जिसकी मदद से बालों को सही किया जाता है। आज हम गंदी मैली कंघी को साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2025-05-18, 14:00 IST
how to clean dirty comb using salt and caustic soda

हम सब अपने बालों को ठीक करने के लिए हर दिन कंघी करते हैं। लेकिन रोज-रोज इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में कंघी में तेल, बालों की गंदगी, धूल और हेयर प्रोडक्ट्स की एक परत जम जाती है। इससे कंघी गंदी और काली दिखने लगती है। गंदी कंघी का इस्तेमाल करने से हमारे बालों और स्कैल्प की सेहत भी खराब हो सकती है। कई बार तो कंघी को बहुत दिनों तक साफ न करने से उसमें बदबू भी आने लगती है और बाल धोने के बाद भी चिपचिपे लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपनी कंघी को अच्छे से साफ करें। आज हम आपको कंघी साफ करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको नमक और कास्टिक सोडा चाहिए होगा। इससे कंघी में जमी हुई पुरानी से पुरानी गंदगी और तेल मिनटों में साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- मैल जमी गंदी कंघी को साफ करने के लिए अपनाएं ये 10 कारगर उपाय

कंघी साफ करने के लिए आवश्यक सामग्री

How to clean comb with salt and caustic soda,

  • नमक 1 चम्मच
  • कास्टिक सोडा 1 चम्मच
  • गर्म पानी
  • सुरक्षा के लिए दस्ताने, मास्क
  • कांच का बर्तन 
  • पुरानी टूथब्रश
  • व्हाइट विनेगर 1चम्मच

कंघी को साफ करने का आसान तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले आपको सुरक्षा के लिए रबर के दस्ताने, चश्मा और मास्क पहनना चाहिए, क्योंकि कास्टिक सोडा काफी तेज होता है और इसको छूने से जलन हो सकती है। 

स्टेप 2

आपको एक कांच का बर्तन लेना होगा और उसमें 1 लीटर गर्म पानी डालना होगा। धीरे-धीरे 1 बड़ा चम्मच कास्टिक सोडा लेकर उसे पानी में मिलाना होगा।

स्टेप 3

चम्मच की मदद से दोनों को मिक्स करके घोल तैयार करना होगा। अब इसमें आपको 1 चम्मच नमक और ऐड करना होगा। 

स्टेप 4

इसके बाद, अपनी कंघी को इस घोल में डालकर छोड़ देना होगा। ध्यान रखें कि कंघी पूरी तरह से घोल में डूबी होनी चाहिए।

स्टेप 5

करीब 15 से 20 मिनट तक भिगोकर छोड़ देना होगा, ताकि सारी गंदगी घोल में छूट जाए। फिर, आराम से कंघी को घोल से बाहर निकाल लेना होगा। 

इसे भी पढ़ें- Hair Brushing Tips: बालों में सही ढंग से करेंगी कंघी तो मिलेंगे ये 5 फायदे

स्टेप 6

Clean dirty comb,

किसी पुराने टूथब्रश से धीरे-धीरे कंघी के दांतों और कोनों को रगड़ना होगा। ऐसा करने से सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी। 

स्टेप 7

आखिर में कंघी को नल के नीचे बहते हुए पानी में अच्छी तरह से धोना होगा ताकि सारा घोल निकल जाए। फिर, कंघी को साफ तौलिये पर रखकर सूखने देना होगा। जब कंघी पूरी तरह से सूख जाए, तब इसका इस्तेमाल करना होगा। 

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।