दूसरों से इंफ्लुएंस होकर पार्टनर की कमियां निकालने की बुरी आदत को कैसे बदलें?

मैरिड लाइफ में खुश रहना और आपसी तालमेल बेहद जरूरी है, लेकिन जब लोग अपनी असल जिंदगी का मजा लेने के बजाय सोशल मीडिया और दोस्तों की लाइफस्टाइल से इंफ्लुएंस होने लगते हैं। अपने लाइफ पार्टनर में कमियां निकालना और उसकी तुलना करना स्ट्रेस को जन्म देता है। आज अपने इस लेख में गाजियाबाद की प्राची गोयल के एक ऐसे ही सच्चे अनुभव से समझते हैं कि इस बुरी आदत से मैरिड जीवन पर क्या असर पड़ता है। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
इस एक आदत ने रिश्ते में घोला है जहर
प्राची गोयल की शादी को अभी 14 महीने ही हुए हैं, लेकिन उनके मैरिड जीवन में काफी स्ट्रेस आ गया है। प्राची के पति की एक आदत है कि वे अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ बिताते हैं और उनकी जिंदगी से अपनी लाइफ की तुलना करते हैं।
बात सिर्फ इतनी नहीं है, प्राची के पति अक्सर उनकी तुलना अपने दोस्तों की पत्नियों और अपनी खुद की बहन से करते रहते हैं। वे हर छोटी बात पर प्राची में कमियां निकालते हैं कि कैसे दूसरी महिलाएं उनसे बेहतर हैं। प्राची ने इस पर कई बार अपने पति से खुलकर बात करने की कोशिश की, लेकिन उनके पति को अपनी इस आदत में कुछ भी गलत नजर नहीं आता, जिससे रिश्ता दिन-ब-दिन कमजोर होता जा रहा है।
स्थिति को कैसे संभालें?
जब आपका पार्टनर आपकी तुलना करना शुरू करे तो बहस न करें बल्कि शांत रहें और उन्हें साफ शब्दों में बताएं कि इस तुलना से आपको दुख हुआ है।
जब वे किसी तीसरे व्यक्ति की तारीफ करके आपके अंदर दोष निकालें तो बातचीत का रुख अपने रिश्ते की किसी पुरानी खूबसूरत याद या अपनी किसी खूबी की तरफ मोड़ दें।
छुट्टी वाले दिन में एक ऐसा नियम बनाएं जहां बाहरी दुनिया या सोशल मीडिया की कोई चर्चा न हो। सिर्फ एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं ताकि वे रिश्ते की असली कद्र समझ सकें।
इसे भी पढ़ें - पर्सनल स्पेस देने के चक्कर में बढ़ गई हैं दूरियां? एक्सपर्ट से जानें बातचीत बढ़ाने के तरीके
एक्सपर्ट की राय
हर इंसान और रिश्ता दोनों अलग होते हैं। दोस्त या सोशल मीडिया पर लोग केवल अपनी जिंदगी का अच्छा हिस्सा पोस्ट करते हैं, असल बात कुछ और ही होती है। पार्टनर को यह अहसास कराना जरूरी है कि दूसरों की नकल करने के चक्कर में वे अपना खुद का आशियाना खराब कर रहे हैं।
अगर आपस में बात करके मसला हल नहीं हो रहा है, तो किसी मैरिज काउंसलर या परिवार के किसी ऐसे बुजुर्ग की मदद लें।
इसे भी पढ़ें - अगर रिश्ते में बातचीत हो जाए बंद तो आ सकती है दूरी, आज ही सुधार लें अपनी यह आदत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।