Guru Nanak Jayanti 2023: जानें इस पर्व को सेलिब्रेट करने के कुछ आसान टिप्स

Guru Nanak Jayanti Celebration: गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। मुख्य रूप से सिख धर्म के लोग इस पर्व को मनाते हैं, पर धीरे-धीरे पूरे भारत में गुरु नानक जयंती सेलिब्रेट की जाने लगी है। गुरु नानक देव सिख धर्म में मुख्य भूमिका निभाते हैं, इसलिए लोग गुरु नानक जयंती मनाते हैं। आइए जानते हैं प्रकाश पर्व और गुरु नानक जयंती को आप कैसे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
गुरु नानक जयंती कैसे मनाएं?
गुरु नानक जयंती के दिन पूरे भारत के हर-एक गुरुद्वारे को लाइट्स और फूलों से सजाया जाता है। लगातार सभी मिलकर भजन-किर्तन करते हैं। आप इस दिन पर किसी भी गुरुद्वारे में जाकर आनंद उठा सकते हैं। इस दिन गुरुद्वारों में पूरे दिन अलग-अलग चीजों का लंगर लगाकर लोगों की सेवा की जाती है।
इसे भी पढ़ेंः गुरु नानक जयंती पर लुधियाना के इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों में देश के हर कोने से पहुंचते हैं भक्त

नगर कीर्तन का आनंद लें
गुरु नानक जयंती के दिन दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में नगर कीर्तन होते हैं। इन्हें प्रभात फेरी भी कहा जाता है। इस दौरान सभी गुरु के नाम का जाप करते हैं और आसपास मौजूद लोगों को जल और प्रसाद देते हैं। गुरु नानक जयंती के दिन सुबह के वक्त आप नगर कीर्तन का आनंद उठा सकते हैं।
गोल्डन टेंपल पहुंचे
गुरु नानक जयंती के दिन अमृतसर के गोल्डन टेंपल का नजारा बहुत खास होता है। पूरे भारत के अलग-अलग हिस्से के लोग इस दिन अमृतसर पहुंचते हैं।
लोगों की करें मदद

इन सभी चीजों के साथ-साथ गुरु नानक जयंती दान-पुण्य के लिए भी बहुत अच्छा दिन माना जाता है। आप गुरुद्वारे में जाकर सेवा कर सकते हैं और किसी इलाके में लंगर की व्यवस्था भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेः गुरु नानक जी के जीवन से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।