बर्तन पर लगे दाग को साफ करने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। वहीं अन्य कामों की सफाई के लिए क्लीनर ब्रश खरीद कर लाते हैं, जिसमें ठीक-ठाक पैसा खर्च हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आप 10-20 रुपये के मिलने वाले स्पंज का इस्तेमाल बर्तन धुलने के साथ ही अन्य कामों चाहे घर की सफाई हो, फर्नीचर की देखभाल या कार की सफाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आपको यह सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन यह सच है। बता दें कि आप इन्हें कई और तरीकों से भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको स्पंज और स्क्रब को बाकी क्लीनिंग कामों में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं उसके बारे में -
स्पंज का उपयोग आप अपने घर के फर्नीचर की सफाई के लिए कर सकते हैं। खासकर लकड़ी या चमड़े के फर्नीचर पर हल्का गीला स्पंज रगड़ने से धूल और गंदगी आसानी से हट सकती है। इसके लिए एक कटोरी में शैंपू, पानी और बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को स्पंज पर लगाकर इसकी मदद से फर्नीचर को साफ कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- कटे हुए नाखूनों को ऐसे करें डेकोरेशन के लिए यूज, टिक जाएंगी हर किसी की नजरें
स्पंज की मदद से आप बाथरूम को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए क्लीनिंग प्रोडक्ट को दाग वाली जगह पर डालकर कुछ देर के लिए डाल दें। अब स्पंज की मदद से इसे क्लीन कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल आप सिंक, नल और बाल्टी को साफ कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल खिड़कियों के किनारे पर लगी गंदगी को हटाने के लिए भी कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
स्पंज का इस्तेमाल आप फल और सब्जियों को धोने के लिए भी कर सकते हैं। यह सब्जियों और फलों से गंदगी और कीटनाशकों को हटाने में मदद करता है। सफाई से पहले, स्पंज को हल्का गीला करें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा या सादे डिटर्जेंट भी मिला सकते हैं, जो कीटनाशक और गंदगी को आसानी से हटा देता है।
अगर आपके किचन में बर्नर या ओवन में जिद्दी दाग हो, तो स्पंज पर सिरका और बेकिंग सोडा लगाकर इन दागों को साफ कर सकते हैं। इसकी सफाई के लिए आपको अलग से किसी क्लीनिंग ब्रश की जरूरत नहीं है। आप स्पंज की मदद से इसकी सफाई कर सकती हैं।
पेंटिंग के दौरान स्पंज का इस्तेमाल ब्रश की जगह पेंट लगाने के लिए किया जा सकता है। यह एक सॉफ्ट टेक्सचर देता है और दीवारों पर एक अलग डिजाइन बना सकता है।
इसे भी पढ़ें- पूड़ी-पराठा बनाने के बाद बचे हुए तेल को देती हैं फेंक? इन तरीकों से करें इस्तेमाल... कीड़े-मच्छर जाएंगे घर का रास्ता भूल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।