महिलाओं को अपने आभूषणों से बहुत प्यार होता है। वह उसे हमेशा नया रखना चाहती हैं, इसलिए उसे साफ करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढती हैं। लेकिन कई महिलाएं जिन्हें हर दिन के कामों से फुर्सत नहीं मिल पाती। इसलिए वह अपनी चीजों का खास ख्याल नहीं रख पाती।
चांदी की पायल एक ऐसी चीज है, जिसे भारत में अधिकतर महिलाएं हर दिन पहनती हैं। रोज पानी लगने और धूल मिट्टी के लगने की वजह से पायल का रंग काला पड़ने लगता है। ऐसे में एक समय ऐसा आता है, जब पायल एकदम पुरानी और काली नजर आने लगती है।
ऐसे समय में आपके मन में बस एक ही ख्याल आता है कि या तो पायल बदल दो या इसे सुनार के पास जाकर साफ करवा लो। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नहाने से पहले अगर आप अपनी चांदी की पायल के साथ कुछ चीजें कर देंगी, तो पायल कभी नहीं काली पड़ेगी।
चांदी की पायल साफ करने के लिए नहाने से पहले करें ये काम
पहला तरीका- अगर आपको ऑफिस जाना है, या घर के कामों में बिजी है, तो इन काम को करने के साथ-साथ भी अपनी पायल का ख्याल रख सकती हैं।
- चांदी की पायल साफ कैसे करें?- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी रख कर गर्म करना है।
- इसमें आप 1 चम्मच नमक मिलाएं।
- जब पानी हल्का गर्म हो जाए, तो इसमें आप अपनी चांदी की पायल 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- जब तक आप अपना दूसरा काम करेंगी, तब तक आपकी चांदी की पायल पर जमे मिट्टी के निशान ढीले पड़ जाएंगे।
- तो नहाते समय इसे खराब दांतों को ब्रश करने वाले ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें।
- अगर आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में 1 बार भी करती हैं, तो आपकी चांदी की पायल हर दिन नए जैसी चमकती रहेगी।
दूसरा तरीका
- अगर आप चांदी की पायल को पानी में डालना भूल जाती हैं, तो कोई बात नहीं। आप नहाते हुए भी पायल की सफाई कर सकती हैं।
- इसके लिए आप किसी भी खराब छोटे ब्रश पर हल्का डिटर्जंट पाउडर लगा कर साफ करें। ध्यान रखें की इसे आपको तेज नहीं रगड़ना है।
- आप इस प्रक्रिया को भी हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं।
- ऐसा करने से आपकी चांदी की पायल पर गंदगी जमा होगी, तो तुरंत साफ हो जाएगी। इस तरह आपकी चांदी की पायल कभी गहरी काली नहीं पड़ेगी।
- इसेचांदी की चमक बनाएं रखने का उपायअच्छा माना जाता है।
तीसरा तरीका
- काम करने के साथ-साथ आप चांदी की पायल को साफ कर सकती हैं। नहाने से पहले आप जब घर के दूसरे काम कर रही होंगी, तब आप एक बर्तन में 1 ग्लास पानी चढाएं।
- इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच पत्ती डालकर उबलने दें।
- जब पानी हल्का ठंडा हो जाए, तो इसमें पायल डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद आप पायल को कपड़े साफ कर लें।
- अगर आप हफ्ते में एक बार भी इस प्रक्रिया को करती हैं, तो आप चांदी की पायल को काली होने से बचा सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Ashu's Cooking Magic_youtube, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों