पौधों के लिए वर्मीकम्पोस्ट खरीदने से पहले माली के ये टिप्स जरूर फॉलो करें

How To Buy Good Vermicompost: आजकल आम लोग से लेकर सेलिब्रेटी भी गार्डनिंग करना पसंद करते हैं। जब भी लोगों को समय मिलता है, तो गार्डन में तरह-तरह के पौधे लगाते रहते हैं।
होम गार्डन में पौधा लगाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जब पौधे की खाद सही नहीं होती है तो पौधा बहुत जल्दी खराब या मर जाता है। इसलिए कई लोग वर्मीकम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल करते हैं। इस खाद के इस्तेमाल से पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होती है और फल-फूल भी अधिक होते हैं।
अगर आप भी गार्डन में वर्मीकम्पोस्ट खरीदने जा रहे हैं, तो फिर आपको उसे खरीदने से पहले कुछ बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आप गलत वर्मीकम्पोस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो पौधे काफी भी खराब हो सकते हैं।
वर्मीकम्पोस्ट क्या है?
वर्मीकम्पोस्ट खरीदने से पहले यह जान लेना बहुत जरूरी है कि वर्मीकम्पोस्ट क्या होता है। दरअसल, वर्मीकम्पोस्ट एक प्रकार की जैविक खाद है, जो केंचुओं द्वारा तैयार की जाती है और खाद में रूप में इस्तेमाल की जाती है।
केंचुओं द्वारा गाय का गोबर, रसोई में बचे हुए भोजन और सड़े-गले फलों के छिलके को अपघटित करके खाद बनाई जाती है। इस सभी सामग्री को केंचुए जैविक तरीके से अपघटित करते हैं बाद में खाद तैयार होती है।
इसे भी पढ़ें: कटहल के छिलके से पौधों के लिए ऐसे बनाएं नेचुरल खाद
वर्मीकम्पोस्ट में मिश्रित पोषक तत्व
अगर आप वर्मीकम्पोस्ट खरीदने जा रहे हैं तो फिर यह जरूर देखना चाहिए कि वर्मीकम्पोस्ट जरूरी पोषक तत्व मौजूद है या नहीं। अगर वर्मीकम्पोस्ट में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं तो खाद पौधों के लिए काफी सही होती है। अगर पौधों में सही वर्मीकम्पोस्ट डालते हैं तो पौधे की मिट्टी में हमेशा नमी बरकरार रहती है।
पौधों के लिए वर्मीकम्पोस्ट क्यों जरूरी है?
यह जान लेना भी बहुत जरूरी है कि होम गार्डन के लिए वर्मीकम्पोस्ट क्यों जरूरी है।
- वर्मीकम्पोस्ट के इस्तेमाल से गमले की मिट्टी के एयरेशन और जल प्रतिधारण क्षमता बढ़ती रहती है।
- वर्मीकम्पोस्ट में कई सूक्ष्म और मैक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं जो पौधों को ग्रोथ के लिए जरूरी हैं।
- वर्मीकम्पोस्ट का इस्तेमाल गमले की मिट्टी को अधिक उर्वरक बनाने के लिए किया जाता है।
- इसके इस्तेमाल से मिट्टी और पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या को दूर करने वाला यह पौधा आप भी गार्डन में लगाएं
वर्मीकम्पोस्ट कैसे इस्तेमाल करें?
वर्मीकम्पोस्ट को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले गमले की मिट्टी को हल्का लूज कर लें। मिट्टी लूज करने के बाद वर्मीकम्पोस्ट को डालकर मिक्स कर लें और मिट्टी को बराबर कर लें। इसके अलावा गमले में मिट्टी डालने से पहले ही वर्मीकम्पोस्ट को मिट्टी में मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
वर्मीकम्पोस्ट कहां से खरीदें?
वर्मीकम्पोस्ट खरीदने के लिए आपको इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। बेस्ट क्वालिटी की वर्मीकम्पोस्ट खाद खरीदने के लिए आप नर्सरी या भी खाद भंडार की दुकान की तरफ रुख कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।