नाबालिग भी पैन कार्ड के लिए कर सकते हैं अप्लाई, जानें कैसे

अगर आप अपने बच्चे का अकाउंट खुलवा रही है या उनके नाम पर निवेश करने के लिए उन्हें नॉमिनी बनाना चाहती है तो इसके लिए आपको पैन कार्ड की आवश्यकता होगी। अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है अब नाबालिग का भी पैन कार्ड आसानी से बन सकता है। इसे बनने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसे में आप इसके लिए आसानी से अप्लाई कर सकती हैं।
इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आपको इसे बनवाने के लिए कही जाने की भी जरूरत नहीं हैं। आप चाहे तो इसके लिए आप घर बैठे ही आवेदन कर सकती हैं। ऐसे में कुछ ही समय में आपका पैन कार्ड बन जाएंगा। आज के समय सभी के पास पैन कार्ड होना काफी जरूरी हैं। चलिए जानते हैं अप्लाई करने का आसान तरीका।
पैन कार्ड का इस्तेमाल

अगर आप पैन कार्ड के इस्तेमाल के बारे में बात करें तो पैन कार्ड का काफ़ी इस्तेमाल होता है जैसे की- टैक्स भरने के लिए ITR भरने और TDS क्लेम करने के लिए भी पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है। पैन कार्ड का इस्तेमाल हम पहचान पत्र के तौर पर भी करते हैं।
इसे भी पढ़ें: पैन कार्ड बनवाने के लिए किस तरह करें ऑनलाइन आवेदन, लें पूरी जानकारी
पैन कार्ड कैसे बनवाएं
बता दें कि अगर आप नाबालिग का पैन कार्ड बनवाते हैं तो उस pan card में उसकी तस्वीर और हस्ताक्षर नहीं होंगे। वहीं जब नाबालिग 18 साल का हो जाता है तो उसे अपने पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए आवेदन भरना पड़ता है। पैन कार्ड आप ख़ुद से भी घर पर बना सकती है या फिर आप चाहें तो किसी साइबर कैफे में जा कर आसानी से नाबालिग का पैन कार्ड बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर बैठे मुफ्त में ऐसे बनवाया जा सकता है PAN Card
NSDL के ऑफिशियल वेबसाइट पर करें आवेदन
आपको बता दें कि आपको पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए NSDL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और यहाँ पर 49A का फ़ॉर्म अच्छे तरीके से भरना होगा। यहाँ नाबालिग के कई दस्तावेजों को माँगा जाता है उन दस्तावेजों को आपको जमा करना है। ऐसे में नाबालिग का पैन कार्ड कुछ ही दिनों में बनकर आ जाएगा इसके लिए आपको केवल 107 रुपये का भुगतान करना होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।