Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:52 AM IST

यूपी कन्या विद्या धन योजना से मिलेंगे आपकी बेटी को 30 हजार रुपये, ऐसे करें अप्लाई  

लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती हैं। यूपी कन्या विद्या धन योजना से 12वीं की परीक्षा मेरिट में उत्तीर्ण छात्राओं को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे।   
Updated:- 2023-08-18, 11:26 IST
image

हमारे देश में महिलाओं के लिए सरकार अलग-अलग योजनाएं चलाती रहती है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कन्या विद्या धन योजना से छात्रों को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस योजना से राज्य की लड़कियां सशक्त बनेंगी और वह शिक्षित होकर एक अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। 

क्या है यूपी कन्या विद्या धन योजना का उद्देश्य?

how to apply in up kanya vidya dhan yojana

इस योजना के माध्यम से राज्य के उन मेधावी लड़कियों को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कन्या विद्या धन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा में सुधार करना है। पैसे की आर्थिक तंगी के कारण राज्य में गरीब परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा नहीं मिल पाती है।(बच्चों के लिए फायदेमंद हैं ये स्किम्स)

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना इन लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है और इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

यूपी कन्या विद्या धन योजना के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरुरत होती है? 

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रा को 12वीं की परीक्षा मेरिट में उत्तीर्ण करना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड की छात्राएं ही इसमें आवेदन कर सकती हैं। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 48,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए छात्रा के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 12वीं कक्षा की मार्कशीट, बैंक अकाउंट डिटेल्स, माता- पिता का आय प्रमाण पत्र होना जरूरी है। 

इसे जरूर पढ़ें:Ladli Behna Yojana: योजना के तहत महिलाओं को सरकार दे रही है 1000 रुपये

कैसे करें यूपी कन्या विद्या धन योजना में अप्लाई? 

यूपी कन्या विद्या धन योजना की आधिकारिक वेबसाइट से पहले आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट हर जिले के अनुसार अलग-अलग होती है। इसके बाद डाउनलोड किए हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट आपको निकालना होगा और इसमें सारी जानकारी को भरना होगा। ध्यान रहे कि यूपी कन्या विद्या धन योजना फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए क्योंकि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। फिर आपको इसमें मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा और जिला विद्यालय निदेशक के पास जमा करना होगा। 

 इसे भी पढ़ें- आपकी बेटी को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 1 लाख रुपये, ऐसे करें अप्लाई

इस प्रकार से आप उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।