इस योजना से विधवा महिलाओं को मिलेगी हर माह 2500 रुपये की आर्थिक मदद, जानें पूरा प्रोसेस

इस लेख में हम आपको दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई विधवा पेंशन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। 
Updated:- 2023-04-05, 09:47 IST
image

राज्य सरकार और केंद्र सरकार हमारे देश की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू करती हैं। दिल्ली सरकार विधवा पेंशन योजना को उन महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है, जो विधवा और तलाकशुदा हैं। इस योजना की मदद से विधवा और तलाकशुदा को 2500 रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाते हैं। अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस योजना में अप्लाई कर सकती हैं। 

क्या है दिल्ली सरकार विधवा पेंशन योजना? 

benefits of delhi widow pension scheme

दिल्ली विधवा पेंशन योजना दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय की तरफ से शुरू की गई है। दिल्ली विधवा पेंशन योजना का प्रमुख उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहयोग देना है। इसके माध्यम से उन विधवा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जिनके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। (यूपी सरकार ने दोगुनी की विधवा पेंशन, जानें कितना मिलेगा फायदा)

यह सहायता राशि उन महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य हमारे देश की विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का है। अक्सर पति की मृत्यु के बाद घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से महिला को घर की अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ती है और घर खर्च भी उठाना पड़ता है। 

इस योजना का लाभ आपको तब मिलेगा अगर आप  दिल्ली की मूल निवासी हैं और  उम्र 18 से 59 साल के बीच है। इसके अलावा आप अगर जॉब कर रही हैं तो हर साल आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और आपका खुद का बैंक अकाउंट जरूर होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- घर बैठे हर माह आपको मिलेंगे 4500 रुपये, ऐसे करें वृद्धावस्था पेंशन योजना में अप्लाई

कैसे करें योजना में अप्लाई? 

इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता पड़ेगी। दिल्ली सरकार की ओर से इस योजना को हर वर्ग की महिला के लिए निर्धारित किया गया है।

सहायता राशि प्राप्त करने के लिए दिल्ली के ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।(सखी निवास स्कीम देती है कामकाजी महिलाओं को होस्टल की सुविधा)

रजिस्ट्रेशन के बाद आपको डाक्यूमेंट्स को सबमिट करना होगा और अपने फॉर्म में सारी जानकारी को चेक करके सबमिट करना होगा। इसके अलावा ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए आप ग्राहक सेवा केंद्र में जानकारी भर कर और सभी डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी को साथ में आवेदन करना होगा। 

इसे जरूर पढ़ें-इस योजना से मिलेगा आपको और आपके परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

इस प्रकार से आप इस योजना का लाभ पा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।

 

 

image credit- freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।