Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana:गर्भवती महिलाओं के बैंक अकाउंट में सरकार भेजेगी 6 हजार रुपये, ऐसे मिलेगा फायदा

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से गर्भवती महिलाओं को कैसे लाभ मिलेगा।
Updated:- 2022-10-06, 19:25 IST
image

हमारे देश में कई सारी योजनाएं हैं जो केंद्र सरकार ने शुरू करी हैं और उन से लोगों को बहुत लाभ हो रहा है। इन सभी योजनाओं में से आज हम आपको गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में बताएंगे।

इस योजना से कई सारे लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे और इस योजना में किस तरह से अप्लाई किया जा सकता है यह भी हम आपको बताएंगे।

क्या है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना?

pmmvv benefits

इस योजना को प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना भी कहा जाता है। आपको बता दें कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 1 जनवरी 2017 में शुरू करी थी। इस योजना से उन महिलाओं को लाभ होगा जो पहली बार गर्भ धारण करने वाली हैं। इन महिलाओं को इस योजना से आर्थिक सहायता प्रदान करी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Mahila Nidhi Scheme: 20 घंटे के अंदर महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपए, जानें कैसे

इस योजना के कई सारे उद्देश्य हैं। इस योजना से गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण देना है साथ ही उनके बच्चे को होने वाले कुपोषण से बचाना और मृत्यु दर को कम करना भी है।

इस योजना से क्या लाभ मिलेगा?

आपको बता दें कि इस योजना से सरकार गर्भवती महिलाओं को कुछ किस्तों में 6000 रुपये उनके बैंक अकाउंट में देती है। सरकार यह आर्थिक सहायता तीन किस्तों में करती है। सबसे पहले 1000 रुपये उन्हें आखिरी माहवारी के 150 दिनों के अन्दर मिलती है जिसके लिए उन्हें आवेदन करना होता है फिर दूसरी बार में 2000 रुपये गर्भवती महिला को अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए मिलते हैं।

वहीं तीसरी बार में 2000 रुपये दिए जाते हैं जब बच्चे को महत्वपूर्ण टीके लगा दिए जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः  क्या महिला स्वरोजगार योजना के तहत सच में दिए जा रहे हैं 1 लाख रुपए? जानने के लिए पढ़ें

कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। (वेबसाइट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें)

इससे बाद आपको एक आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा। फिर आपको लॉगिन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म में सारी जानकारी को सही से भरना होगा। इसके बाद आपको अपने डॉक्यूमेंट्स को भी सबमिट करना होगा।

इन सभी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत आपको फॉर्म में सबमिट करना होगा-

  • माता और पिता दोनों का आधार कार्ड
  • बच्चे के जन्म के बाद उसका जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट की जानकारी
  • इसके बाद पूरी जानकारी सही से भरने पर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको समय-समय पर अपने बैंक अकाउंट में सरकार के द्वारा भेजे गए पैसे मिलते रहेंगे।

 

इस तरह से गर्भवती महिलाएं इस योजना से लाभ उठा सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।