भारत में बच्चा गोद लेने की क्या है प्रक्रिया, जानें डिटेल्स

कई लोग बच्चा गोद लेना चाहते हैं। उन्हें बच्चा गोद लेने का सही तरीका पता नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी बच्चा गोद लेने का सोच रही हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप आसानी से बच्चों को गोद लें सकती हैं।
भारत में बच्चे को गोद लेना काफी मुश्किलों से भरा है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब 2 से 3 साल का समय लग जाता है। यह भी कारण है कि लोग बच्चों को गोद नहीं ले पाते हैं। भारत में लगभग 3 करोड़ 10 लाख अनाथ बच्चे हैं। ऐसे में अगर प्रक्रिया आसान हो जाएं तो कई लोग बच्चों को गोद ले पाएंगे और अनाथ बच्चों को भी घर परिवार मिल जाएंगा।

NRI और विदेशी नागरिक भी ले सकते है बच्चे को गोद
NRI और विदेशी नागरिक भी बच्चों को गोद ले सकते हैं। इन्हें केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होगा। इसके बाद ही वह बच्चों को गोद लेने के लिए सक्षम होंगे। अलग- अलग नागरिक के लिए अलग प्रकार के नियम है। अगर आप सिंगल पैरेंट या कपल है तो आपको
इसे जरूर पढ़ें: बेबी अडॉप्शन के लिए भारत में ये शर्तें हैं बेहद जरूरी
जानें प्रक्रिया
- शादीशुदा कपल शादी के 2 साल के बाद बच्चे को गोद ले सकते हैं।
- गोद लेने वाले बच्चे के माता-पिता को कोई जानलेवा बीमारी ना हो।
- सिंगल महिला लड़का या लड़की किसी को भी गोद ले सकती है।
- वहीं पुरुष केवल लड़का को ही गोद ले सकते हैं।
- कपल लड़का या लड़की किसी को भी गोद ले सकते हैं।
- बच्चे को गोद लेते समय माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक होनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने अंग्रेजों के समय का एडल्टरी लॉ किया रद्द, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अब अपराध नहीं
इन डॉक्यूमेंट्स को होना है जरूरी
- गोद लेने वाले परिवार की तस्वीर
- परिवार में कितने सदस्य है इसकी जानकारी
- आपका और आपकी पत्नी का आधार कार्ड और पैन कार्ड
- बर्थ डेट का प्रमाण पत्र जैसे की जन्म प्रमाण पत्र
- पति पत्नी का मेडिकल सर्टिफिकेट
- अगर आप तलाकशुदा है तो उसका पत्र
- बैंक डिटेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।