ऑफिस कलीग्स से कैसा हो आपका व्यवहार? जानें जरूरी बातें

ऑफिस में अपने कलीग्स के साथ अच्छा और संतुलित व्यवहार न सिर्फ आपकी प्रोफेशनल इमेज को बेहतर बनाता है, बल्कि पूरे कार्यस्थल का माहौल भी सकारात्मक बनाता है। हम अक्सर यह सुनते हैं कि जब हमारा मन खुश होता है, तब हम किसी भी काम में अपना बेस्ट दे पाते हैं। पॉजिटिव माहौल काम की उत्पादकता और टीमवर्क को बढ़ाता है और यह कलीग्स के साथ अच्छे रिश्तों से ही संभव हो सकता है। ऐसे में जानिए कि ऑफिस में कलीग्स आपका व्यवहार कैसा होना चाहिए
म्यूचुअल रिस्पेक्ट के साथ काम करें
ऑफिस हो घर आपके व्यवहार में सबसे खास बात यही है कि आप लोगों से कैसे बात करते और उनकी कितनी रिस्पेक्ट करते हैं। फिर चाहे आपके कलीग की डेसिग्नेशन आपसे ऊपर हो या नीचे। सभी को समान स्तर पर सम्मान देना ही आपके व्यवहार की सहजता को दर्शाता है। सहकर्मियों के विचारों को समझना, उनकी राय का सम्मान करना और उनके योगदान को सराहना यह दर्शाता है कि आप एक समर्पित और जिम्मेदार प्रोफेशनल हैं। सिर्फ सम्मान ही नहीं शिष्टाचार का पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप कहीं मजाक में भी सामने वाले को बुरा तो महसूस नहीं करवा रहे। इससे न सिर्फ आपकी इमेज खराब हो सकती है, बल्कि दूसरों को भी आपके साथ काम करने में परेशानी हो सकती है।
टीमवर्क को दें प्राथमिकता
ऑफिस में काम का एक हिस्सा टीमवर्क पर निर्भर करता है। जब आप कलीग्स के साथ सहयोग करते हैं तब न केवल कार्य की गति तेज होती है, बल्कि आपसी रिश्ते भी मजबूत होते हैं। एक अच्छा सहयोगी हमेशा अपनी टीम के लिए उपलब्ध रहता है, चाहे वह किसी की मदद करना हो या साझा लक्ष्यों के लिए काम करना हो। टीमवर्क में रुकावट डालने वाले व्यवहार, जैसे कि किसी को नजरअंदाज करना या खुद को हमेशा प्राथमिकता देना, नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए, समझदारी से काम लेना और टीम को प्राथमिकता देना बहुत जरूरी है।

आदर और विनम्रता
ऑफिस में यह जरूरी नहीं कि हर किसी की सोच और काम करने का तरीका एक जैसा हो। यहां पर विभिन्न दृष्टिकोण और कार्यशैली होती हैं, जो किसी भी टीम का हिस्सा बनने के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। यदि कोई सहकर्मी किसी कार्य को अलग तरीके से कर रहा है या किसी बात पर असहमत हैं, तो उसे संवेदनशीलता और समझदारी के साथ प्रतिक्रिया देना चाहिए। अगर आपको किसी का काम पसंद नहीं भी आया है तो फीडबैक देते वक्त किसी के काम की आलोचना करते समय सी शब्दों का चुनाव करें। सकारात्मक और विनम्र शब्दों का प्रयोग करें, जिससे दूसरों को बुरा न लगे।
प्रोफेशनलिज्म और दोस्ती का संतुलन
कई बार कलीग्स भी बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। मगर, ऑफिस के माहौल में यह जरूरी है कि आप प्रोफेशनलिज्म और दोस्ती के बीच संतुलन बनाए रखें। दोस्ती बनाए रखने के दौरान भी यह याद रखें कि आपका मुख्य उद्देश्य काम करना है। अत्यधिक व्यक्तिगत मुद्दों के बात करने में या उलझने से बचें और काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें।
यह भी पढ़ें- नया ऑफिस जॉइन किया है तो इस तरह बनें काम में माहिर
व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करें
ऑफिस के वातावरण में अक्सर व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन का अंतर बना रहना चाहिए। सहकर्मियों के व्यक्तिगत जीवन में घुसने से बचें और उनका व्यक्तिगत सम्मान करें। किसी कलीग के व्यक्तिगत जीवन को लेकर कमेंट करने या बातचीत करने से बचें।

अहंकार को हावी होने ना दें
कामकाजी माहौल में अहंकार या लापरवाही को लेकर बहुत सजग रहने की जरूरत है। कभी भी यह न मानें कि आप हर मामले में सही हैं या आपके विचार सबसे अच्छे हैं। ऐसे व्यवहार से आपको लेकर आपके कलीग्स की सोच बदल सकती है और टीम में तनाव पैदा हो सकता है। जब भी आप किसी से सहयोग मिलता है, या किसी कलीग के साथ काम करते हैं, तो उनके विचारों और दृष्टिकोण का सम्मान करें। अपने काम पर विश्वास जरूरी है लेकिन इस बात का खास ध्यान रखे कि यह अहंकार में ना बदले।
यह भी पढ़ें- अगर आपका सहकर्मी भी है बॉसी, तो उनके ही अंदाज में दें सैवेज जवाब
स्पष्ट बातचीत पर फोकस करें
कामकाजी संबंधों में संवाद की अहम भूमिका होती है। यदि आप किसी काम के बारे में असमंजस में हैं, तो कलीग्स से बातचीत करें। उन्हें समझने का प्रयास करें और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सामने रखें। कई बार सुनना और बोलना दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Magnific.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।